Funny Answer Sheet सोशल मीडिया पर इन दिनों Reels रील्स का ट्रेंड चल रहा है. लोग भी रील्स देखना काफी पसंद करते हैं. अक्सर रील्स में हमें ऐसी फनी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाते. छोटे बच्चे कॉपी में कई बार ऐसी चीजें लिख देते हैं, जिन्हें देख हमें हंसी आ जाती है. ऐसा वो जानबूझकर नहीं करते, क्योंकि उन्हें इतनी समझ ही नहीं होती कि वो गलत लिख रहे हैं या सही.
Funny Answer Sheet मैडम ने लगाया ठहाका – सुपर इंटेलिजेंट निकला बच्चा

Funny Answer Sheet छोटे बच्चों को माता-पिता खुद साथ बैठकर पढ़ाते हैं, ताकि उनसे कोई गलती न हो और जहां गलती हो भी तो वो उसे सुधार सकें. सोशल मीडिया पर अब एक मजेदार रील वायरल हो रही है, जिसमें छोटे बच्चे ने अपनी कॉपी में जो लिखा वो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे की कॉपी का पेज दिख रहा है. जिसमें बच्चे को होमवर्क मिला है.
Funny Answer Sheet टीचर ने बच्चे को हिंदी की वर्णमाला क, ख, ग से शब्द रचना करने को कहा. जिसके जवाब में बच्चे ने क से कबूतर तो सही लिखा है, लेकिन आगे उसने जो लिखा है वो देख आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. बच्चे ने ख से खबूतर, ग से गबूतर, घ से घबूतर, च से चबूतर, छ से छबूतर, झ से झबूतर, ट से टबूतर और ठ से ठबूतर लिखा है. टीचर ने बच्चे के हर जवाब के ऊपर लाल रंग की पेन से गोला बना दियाऔर मुंह बंद कर ठहाके लगाने लगी
सावधान ! ये लत जानलेवा है https://shininguttarakhandnews.com/social-media-addiction/

