Girl In Rapido : लड़कियां रैपिडो से सावधान ! पढ़िए एक लड़की का सच

Girl In Rapido

भले ही ये घटना कुछ समय पहले की है लेकिन जागरूकता और सावधानी की ज़रूरत आज भी है… बाइक सर्विस एग्रीगेटर Rapido हमेशा सुर्खियों में रहता है वजह है बढ़ती डिमांड और उसकी सर्विस।कुछ समय पहले एक लड़की ने आरोप लगाया था कि उसने एक रैपिडो बाइक बुक की थी। व्हाट्सऐप के जरिए उसने अपनी लोकेशन शेयर की थी। अब वही राइडर रात में उन्हें मैसेज करके परेशान कर रहा है। लड़की ने इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मैसेज में लिखा नजर आ रहा है कि ‘तुम्हारी डीपी देखकर आया था।’ लड़की ने जैसे ही रैपिडो राइडर का मैसेज सोशल मीडिया पर डाला, वैसे ही लड़की का मैसेज वायरल होने लगा है।

Girl In Rapido रैपिडो राइडर का कथित मैसेज वायरल

Girl In Rapido लड़की ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रैपिडो को टैग भी किया। लड़की ने आरोप लगाया कि रैपिडो बाइक बुक करने के बाद राइडर बाइक लेकर आया और उसे उसके डेस्टिनेशन पर ड्रॉप किया। इसके बाद रात को डेढ़ बजे के आस-पास उसे फिर से मैसेज किया। मैसेज में रैपिडो राइडर ने लिखा था, ‘हेलो, सो गए। सिर्फ और सिर्फ तुम्हारी डीपी देख के और आवाज की वजह से आया था। वरना लोकेशन बहुत दूर थी, बिल्कुल नहीं आता। और हां एक और बात, मैं भईया वईया नहीं हूं।’

 

Girl In Rapido लड़के के चैट को ट्विटर पर ‘husnpari’ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। इसके साथ Rapido को टैग भी किया गया और जमकर लताड़ लगाई गई। इसके बाद रैपिडो को जवाब देना पड़ गया। Rapido ने इस तरह के चैट को लेकर अपनी गलती मानी और ट्विटर पर जवाब दिया, ‘ये हमारे लिए बेहद निराशाजनक है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। प्राथमिकता के आधार पर हम इस पर कार्रवाई करेंगे। इसके बधाई लोग रैपिडो को टैग करके निशाना साध रहे थे । इस खबर का मकसद आपको सावधान और जागरूक करना है ख़ास कर अगर आप महिला है तो ऐसे मामले में ज्यादा सतर्क रहे….

PM मोदी को नोबल शांति पुरस्कार !!https://shininguttarakhandnews.com/nobel-peace-prize-pm-modi/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.