Girl Love Pakistani Friend इश्क़ , वो भी इंटरनेट की दोस्ती वाला भगवान बचाये , हिंदुस्तान की युवा पीढ़ी आजकल मोबाइल और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। दोस्ती हो जाना कोई नयी बात नहीं है लेकिन कब आपका ये रिश्ता खतरनाक मोड़ पर ला देगा कहा नहीं जा सकता है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली एक युवती को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती को फेसबुक पर पाकिस्तान के युवक से प्यार हो गया। उससे शादी करने के लिए वह पाकिस्तान जा रही थी। पूछताछ के बाद युवती ने जानकारी दी। शुक्रवार को रीवा पुलिस उसे वापस लाने के लिए पंजाब रवाना हो चुकी है।
Girl Love Pakistani Friend फेसबुकिया इश्क़ के बुखार में लड़की

- Girl Love Pakistani Friend जानकारी के मुताबिक, फेसबुक के जरिए युवती को पाकिस्तान के युवक दिलशाद उसके संपर्क में आया। धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया था। युवक ने युवती से शादी करने की बात कही जिसके बाद उसने शादी करने के लिए पाकिस्तान जाने का निर्णय लिया। घरवालों से चोरी उसने मार्च में अपना पासपोर्ट भी बनवा लिया। 22 जून को उसे पाकिस्तान का वीजा भी मिल गया था। वह चुपके से 14 जून को घर से भाग निकली। परिजनों ने उसे तलाशना शुरु किया। इसके बाद पाकिस्तान के कुछ नंबरों से फोन भी आए।परिजनों ने युवती के पाकिस्तान जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

- Girl Love Pakistani Friend एसपी नवनीत भसीन ने दूसरे ही दिन लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया। देश से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर सूचना भेजी गई। फोटो के जरिए पुलिस सभी से पूछ पड़ताल कर रही थी। इसके बाद गुरुवार को वह पंजाब के अटारी बॉर्डर पर मिल गई। पता चला कि वह अटारी बार्डर से पाकिस्तान जाने की फिराक में थी। युवती को अमृतसर जिले के घरिंडा थाना अंतर्गत कहानगढ़ चौकी भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
पढ़िए खबर में – कीचड में नहाती हैं सुंदरियाँ https://shininguttarakhandnews.com/mud-pack-bath-benefits-video/

