Girlfriend On Rent अब तक तो आप केवल घर के समानों को रेंट पर ले सकते थे, लेकिन अब अगर आप सिंगल हैं तो गर्लफ्रेंड को भी रेंट पर ले सकते हैं। हो गए ना हैरान? दरअसल, ये अजीबो-गरीब मामला राजधानी दिल्ली का है। जहां रेंट पर ‘गर्लफ्रेंड’ का ऑफर सामने आया है। वहीं इसके लिए नॉर्मल से लेकर एडवेंचर डेट तक का प्राइस भी दिया गया है। इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग कई तरह के प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Delhi Girl की कुंवारे लड़कों के लिए स्कीम Girlfriend On Rent
बता दें कि, दिल्ली की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर रेट लिस्ट के साथ रेंट पर ‘गर्लफ्रेंड’ लेने का ऑफर दिया है। लड़की का नाम दिव्या है। इस लड़की ने 1500 रुपए से लेकर 10000 तक तक की स्कीम पेश की है। दिव्या का कहना है कि यदि आप सिंगल हैं और किसी लड़की के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो वह चलने को तैयार है, बस आपको इसके लिए रेंट देना होगा।
वायरल गर्ल ने जो रेट लिस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है उसके मुताबिक, चिल कॉफी डेट के लिए 1500 रुपए देने होंगे तो नॉर्मल डेट (डिनर एंड मूवी) के लिए आपको 2 हजार रुपए चुकाने होंगे। परिवार से भी मिलवाया तो 3000 रुपए खर्च करने होंगे। किसी इवेंट में साथी बनाकर ले जाना है तो 3500 रुपए। बाइक डेट (हाथ पकड़ना आदि) के लिए 4000 रुपए रेंट है।

वहीं डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करेंगे तो 6 हजार रुपए देने होंगे। एडवेंचर डेट के लिए 5 हजार, घर पर साथ में कूकिंग के लिए 3500, शॉपिंग वाली डेट के लिए 4500 और वीकेंड पर दो दिन तक साथ घूमने के लिए 10000 रुपए किराया तय किया है। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ यूजर लड़की को भलाबुरा तो कई इसे हनी ट्रैप बता रहे हैं।