Girls Body Checking NEET ये खबर आपके और स्टूडेंट्स के लिए जितनी अहम है उतनी ही हमारे एजुकेशन सिस्टम के लिए शर्मनाक भी है। जो कुछ बीते रविवार 7 मई को देश भर में मेडिकल से जुड़ी NEET परीक्षा के आयोजन के दौरान हुआ वो अफसोसनाक है। इस दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ सहित कई जगह से छात्राओं की तलाशी से जुड़ा नया विवाद सामने आया। चेन्नई के एक परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स को एग्जाम से पहले खुले में इनरवियर हटाने और कपड़े बदलने के लिए मजबूर किया गया। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाल के दिनों में इसी तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Girls Body Checking NEET स्टूडेंट के इनरवियर उतरवाने पर महिला पत्रकार ने किया ट्वीट

Girls Body Checking NEET परीक्षा खत्म होने ने बाद चेन्नई के एक परीक्षा केंद्र पर महिला पत्रकार को कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद पत्रकार ने उसको ट्वीट किया। नाम न छापने की शर्त पर पत्रकार ने लिखा कि उसने देखा, एक लड़की एक कोने में बेसुध बैठी है, उसने आगे बढ़कर उस लड़की से पूछा कि क्या उसके साथ क्या हुआ।छात्रा ने बताया कि परीक्षा में उससे ब्रा उतारने को कहा गया। यह सुनकर पत्रकार ने उसे एक शॉल दी ताकि वह खुद को ढक सके। हालांकि, लड़की ने यह कहकर मना कर दिया कि उसका भाई उसे लेने आ रहा है।

Girls Body Checking NEET बेरहमी से ट्रोल हुई महिला पत्रकार
Girls Body Checking NEET पत्रकार द्वारा इस घटना को लेकर ट्वीट किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पत्रकार को ट्रोल किया और ट्वीट हटाने के लिए दबाव बनाया। हालांकि, वह वहां नहीं रुकी और आगे लिखा कि परीक्षा में शामिल होने वाली कई लड़कियों ने ब्रा नहीं पहनी थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझसे अश्लील सवाल पूछने वालों को परीक्षा बोर्ड से पूछना चाहिए कि ब्रा पहनने की अनुमति है या नहीं।’

Girls Body Checking NEET बेटी ने पहनी थी जींस, मां ने लेगिंग पहनाई, तब दी परीक्षा
Girls Body Checking NEET पश्चिम बंगाल के हुगली में कुछ छात्राएं परीक्षा केंद्र पर जींस पहनकर चली गईं। लेकिन उसकी उन्हें इजाजत नहीं थी। ऐसे में उन्हें अपनी मां की पहनी गई लेगिंग्स अपनी जींस बदलनी पड़ी। यह सब भी खुले में हुआ।कुछ लड़कियों को तो खुले में ही कपड़े चेंज करने पड़े। परिजनों ने घेरा बनाया, तब जाकर उनकी बेटियों ने कपड़े बदले। सिर्फ यही नहीं, बंगाल के हिंदमोटर में स्थित एचएमसी एजुकेशन सेंटर पर छात्रों को भी पैंट बदलने या अंदर पहने गए कपड़े को खोलकर दिखाने को कहा गया।

Girls Body Checking NEET अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट NEET UG 2023 पूरे देश में आयोजित किया गया। इस साल सबसे ज्यादा करीब 21 लाख स्टूडेंट ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। अकेले तमिलनाडु में 1.5 लाख स्टूडेंट नीट परीक्षा में शामिल हुए।पिछले साल केरल के कोल्लम जिले में ड्रेस कोड से जुड़ा ऐसा ही विवादित मामला सामने आया। मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर NEET परीक्षा देने गई छात्रा से एग्जाम सेंटर पर ब्रा उतारने के लिए कहा गया।
बहू की हैवानियत आपके रोंगटे खड़े कर देगी https://shininguttarakhandnews.com/saas-bahu-aur-murder/

