Girls Fight Viral Video सोशल मीडिया पर लड़ाई-झगड़े के वीडियो अक्सर तेजी से वायरल हो जाते हैं. खासकर जब मामला दो लड़कियों के बीच बहस से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच जाए, तो लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में बहस करती दिखाई देती हैं. देखते ही देखते उनकी कहासुनी इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगती हैं. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरी घटना पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां Girls Fight Viral Video

वायरल वीडियो में दो लड़कियां एक-दूसरे के सामने खड़ी दिखाई देती हैं. शुरुआत में दोनों किसी बात को लेकर बहस कर रही होती हैं. बातचीत के दौरान एक लड़की दूसरी से कहती है कि तूने इतने दिनों से क्यों नहीं बोला, इस पर दूसरी लड़की जवाब देती है कि मेरी बेस्ट फ्रेंड है. इसके बाद दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस चलती रहती है.कुछ ही देर में दोनों की बहस इतनी बढ़ जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है. एक लड़की दूसरी को लगातार थप्पड़ मारने लगती है. वहीं दूसरी लड़की भी पीछे नहीं हटती और जवाब में हाथ उठाती दिखाई देती है. दोनों के बीच लगातार थप्पड़बाजी होती रहती है.
Click Link For Viral Vided
https://www.instagram.com/p/Db6_fjdzl1h/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वीडियो में एक और लड़की दोनों के पास मौजूद होती है, जो इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही होती है. वह हंसते हुए दीपू रुक जा, दीपू रुक जा कहती सुनाई देती है. कुछ देर के लिए दोनों लड़कियां एक-दूसरे के हाथ पकड़ती हैं, जिससे लगता है कि शायद झगड़ा रुक जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है. इसके बाद दोनों फिर एक-दूसरे से उलझने लगती हैं और थप्पड़ मारने लगती हैं. वीडियो में ऊपर Patli wali ladki लिखा हुआ भी नजर आता है. यह झगड़ा एक कार के पास होती दिखाई देती है. वीडियो के बीच-बीच में दोनों लड़कियां बहस करने के साथ एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करती नजर आती हैं.
वीडियो के आखिरी हिस्से में भी दोनों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म होता नहीं दिखाई देता है. दोनों एक-दूसरे से उलझती रहती हैं और हाथापाई जारी रहती है. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है. वीडियो में किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस किस तरह कुछ ही सेकंड में थप्पड़बाजी में बदल गई, यही लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट किए. किसी ने 14 थप्पड़ तो मैंने गिने लिखा, तो किसी ने 14 थप्पड़ ऑन पीक कहकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने कैमरा बना रही लड़की को लेकर लिखा कि कैमरा वाली लड़की मजे में है। खबर सोशल मीडिया पोस्ट से साभार ली गयी है। हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।

