Girls Hostel Crime : गर्ल्स हॉस्टल में ख़ौफ़नाक बर्थडे , 1 Shameful Celebration

Girls Hostel Crime नई पीढ़ी को ये क्या हो रहा है ? बड़ों की कही छोटी सी बात पर खुद को अपमानित मान लेती है। देश भर में ख़ास कर हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स में ये भावना बढ़ती ही जा रही है जिसकी वजह से घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ताज़ा मामला गर्ल्स हॉस्टल में लड़कों के संग बर्थडे सेलेब्रेट करने से जुड़ा है।

Girls Hostel Crime छात्राओं ने फिनायल पी लिया

Girls Hostel Crime
Girls Hostel Crime
  • Girls Hostel Crime तेलंगाना के वारंगल जिले में अपमानित महसूस कर रही पांच लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने खुद को वाशरूम में बंद करने के बाद फिनायल पी लिया। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पांचों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तेलंगाना के वारंगल जिले में पांच छात्राओं के आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां अरेपल्ली गांव के महात्मा ज्योतिबा फुले बीसी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने फिनायल पी लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्राएं खुद से जुड़े एक वाकये के बाद अपमानित महसूस कर रही थीं। जिसके चलते छात्राओं ने ऐसा कदम उठा लिया। पूरा मामला गर्ल्स हॉस्टल में लड़कों संग बर्थ डे पार्टी मनाए जाने को लेकर है। जिसकी शिकायत वार्डन ने लड़कियों के परिजनों से कर दी थी।
 Girls Hostel Crime

Girls Hostel Crime

Girls Hostel Crime गर्ल्स हॉस्टल में दाखिल हुए दो लड़के

  • Girls Hostel Crime बताया जा रहा है कि पांच लड़कियों ने हॉस्टल में ही जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। ये सभी लड़कियां महात्मा ज्योतिबा फुले बीसी बालिका आवासीय विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। पांचों लड़कियों ने शौचालय की सफाई करने वाला लिक्विड पी लिया। “दो लड़के पांच छात्राओं के साथ अपना एक जन्मदिन मनाने के लिए गर्ल्स हॉस्टल में दाखिल हुए थे। लड़कों को बिल्डिंग में घुसते देख हॉस्टल के चौकीदारों ने उन्हें रोक लिया।जिसके बाद हॉस्टल वार्डन और स्टाफ को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद अगले दिन लड़कियों के माता-पिता को बुलाया गया। प्रिंसिपल कार्यालय के विशेष अधिकारी के सुदर्शन रेड्डी ने बताया कि सभी पांच लड़कियों ने अपने माता-पिता को देखकर खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया और टॉयलेट क्लीनर पी लिया। ये घटना समाज के लिए एक सबक भी है कि हमारी नई पीढ़ी किस मनोदशा में पल बढ़ रही है।

श्रद्धा आफ़ताब का सच उगलेगा नार्को टेस्ट , जानिए कैसे होता है https://shininguttarakhandnews.com/narco-shraddha-murder/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.