Governor Ki Pathshala : गवर्नर ने तो क्लास ही लगा दी ! 1 Great News

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

Governor Ki Pathshala राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सहसपुर ब्लॉक के ग्राम झाझरा का भ्रमण कर संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने इस दौरान झाझरा ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल और विभिन्न विभागीय योजनाओं का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत झाझरा राज्यपाल द्वारा गोद लिया गया ग्राम है।

 

Governor Ki Pathshala  उच्च प्राथमिक विद्यालय, झाझरा का निरीक्षण

Governor Ki Pathshala
Governor Ki Pathshala

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने भ्रमण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, झाझरा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान meanwhile राज्यपाल ने एक अध्यापक बनकर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें जीवन में ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि बच्चे हमेशा बड़ा सपना देखें और एक संकल्प लेते हुए उसे पूर्ण करें। उन्होंने बच्चों से हमेशा कड़ी मेहनत करने को कहा। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से उनकी जिज्ञासाओं और उनके लक्ष्य के बारे में पूछा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र, झाझरा का निरीक्षण

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र झाझरा पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से केंद्र की जानकारी ली। स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की जानकारी और वहां बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। Governor Ki Pathshala  राज्यपाल ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बेहद श्रद्धा और परिश्रम से कार्य कर रही हैं और उनके कार्यों से वे हमेशा बेहद प्रभावित रहते हैं।

महिला स्वयं सहायता समूह से मुलाकात एवं उनके स्टॉलों का निरीक्षण

राज्यपाल ने अपने भ्रमण के दौरान झाझरा स्थित ‘‘आनंद वन’’ में लगाए गए महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली और बनाए गए उत्पादों की सराहना की। बालाजी कलस्टर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों में राज्यपाल ने प्रत्येक समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद सचमुच में विश्व स्तरीय हैं।

 

Governor Ki Pathshala  ग्राम पंचायत झाझरा में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

राज्यपाल ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत झाझरा में लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और उनका हर संभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झाझरा ग्राम पंचायत उनके द्वारा गोद लिया गया ग्राम है। इस ग्राम की कोई भी समस्या या सुझाव हो तो ग्राम प्रधान राजभवन में भी आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर होने वाला विकास बेहद महत्वपूर्ण है इसके लिए जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों को जागरूक होने की जरूरत है।

भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने झाझरा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन परिवारों के लिए बनाए गए आवासों में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मेरा गांव, मेरी सड़क योजना के तहत बने मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया। भ्रमण में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

फिल्म में दिखेगा श्रीदेव का क्रन्तिकारी जीवन – मुख्यमंत्री https://shininguttarakhandnews.com/dhami-shridev-suman/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.