Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Young Faces in BJP Uttarakhand कैसी होगी टीम भाजपा ? कैसा होगा धामी भट्ट का तालमेल ? और कैसे एडजस्ट किये जायेंगे युवा और दिग्गज ? ये सवाल लोगों के साथ साथ भाजपा संगठन के उन नेताओं के मन में कौंध रहा है जो संगठन और सरकार में कुछ बन जाने की बाट जोह रहे हैं। ये बेचैन नेतागण कुछ बोल तो नहीं रहे हैं लेकिन नज़र दिल्ली की उस लिस्ट पर टिकी है जो कभी भी जारी हो सकती है ।
Young Faces in BJP Uttarakhand चौंकाने वाले होंगे युवा संगठन के नाम

- Young Faces in BJP Uttarakhand नए अध्यक्ष के बाद अब इंतज़ार टीम भाजपा उत्तराखंड के नामों के एलान का है। प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को नए पदाधिकारियों के नाम की सूची सौंपी, जिनमें से ज्यादात्तर नामों पर सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश संगठन में कुल 22 पदाधिकारी हैं। इनमें छह प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन और आठ प्रदेश मंत्री के पद हैं।

- सूत्रों ने बताया कि उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों में 80 फीसदी नए चेहरे हो सकते हैं। इनमें से ज्यादात्तर पदों पर संगठन के लिए समर्पित और सक्रिय युवाओं को मौका मिल सकता है। पदों से हटाए जाने वाले कुछ पूर्व पदाधिकारियों को बाद में सरकार में दायित्व के रूप में एडजस्ट किया जा सकता है। जानकर तर्क दे रहे हैं कि केंद्र भी चाहता है कि संगठन युवाओं के हाथ में देने से ज्यादा फायदा होगा क्योंकि ऊर्जा और समर्पण भी 2024 के लिए ज़रूरी है ऐसे में जब खुद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 46 वर्ष तो प्रदेश अध्यक्ष भट्ट 51 साल के हैं तो ज़रूरी है कि प्रदेश संगठन में भी युवा चेहरों को मौका देने के पक्ष में है।

Young Faces in BJP Uttarakhand सभी मोर्चा के प्रेजिडेंट बदल सकते हैं
- Young Faces in BJP Uttarakhand भाजपा के विभिन्न मोर्चों को भी नए प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहे हैं। हाईकमान ने इनमें से कुछ पर अपनी सहमति भी दे दी है। भाजपा में महिला मोर्चा, युवा, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्प संख्यक मोर्चा हैं। इनमें से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से खाली है। इस पद पर एक पूर्व महिला विधायक की पुख्ता दावेदारी है।

- सूत्रों ने बताया कि चार-पांच मोर्चों के अध्यक्ष बदले जाने तय हैं। वहीँ कयासों के बीच महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड ने मीडिया को बताया है कि हाईकमान के साथ नए पदाधिकारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है। ज्यादातर नामों पर सहमति भी बन चुकी है। प्रदेश संगठन में युवाओं को भी निश्चित तौर पर जगह मिलने जा रही है। कभी भी नई टीम का ऐलान हो सकता है।
बुलडोजर पर मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-weather-news/

