Govinda अभिनेता गोविंदा का नाम इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच उनके भांजे ने ये खुलासा किया है कि वह अपनी मां को देवी की तरह पूजते थे और उनके पैर धोकर पीते थे।90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा को लेकर आर्थिक तंगी की अफवाहों पर उनके भांजे विजय आनंद ने चुप्पी तोड़ सच्चाई को बयां किया है. इसके साथ उन्होंने मामा के स्टारडम और कमाई के सुनहरे दौर को याद किया और कथित अफेयर की खबरों को भी नकारते हुए कहा कि मामा ने खुद इन दावों से इनकार किया है.
मां को देवी की तरह पूजा,पैर धोकर पीते थे Govinda
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है। खासतौर पर अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। पत्नी सुनीता आहूजा संग मतभेद और एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर के आरोपों की वजह से भी वह लाइमलाइट में बने रहते हैं।अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने उनकी मां नीलम देवी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है कि वह अपनी मां की देवी की तरह पूजा करते थे और उनके पैर को धोकर पीते थे। आइए एक नजर विनय के पूरे बयान पर डालते हैं-
मां के पैर धोकर पीते थे गोविंदा
बीते समय से गोविंदा की निजी जिंदगी सिनेमा जगत में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। हाल ही में उनके भांजे और एक्टर विनय आनंद ने एक पॉडकास्ट के दौरान बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है-

मुझे आज भी याद है कि जब मेरी नानी का जन्मदिन होता था। मामा घर पर एक खास रस्म के साथ इसको मनाते थे। वह एक थाली में नानी के पैर को रखते थे और पानी से धोते थे। इसके बाद वह पानी पी लेते थे। एक तरह से वह देवी की तरह अपनी मां की पूजा करते थे और उनको प्यार-सम्मान देते थे। जब वह नंबर वन बने, तो पूरा देश उनसे इंस्पायर हुआ। ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं था जो उन्हें कॉपी न कर रहा हो या उनकी तरह डांस न कर रहा हो। यहां तक कि जो लोग डांस नहीं जानते थे, वे भी उनकी वजह से डांस करने लगे।
विनय आनंद के अलावा गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी कई मौके पर इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी मां के बेहद करीब थे और उनकी हर बात को माना करते थे। सुनीता ने ये भी बोला कि वह हर जन्म ऐसा ही बेटा बनकर पैदा हो, लेकिन पति के रूप में शायद नहीं।
मां से मिला धार्मिक आस्था का विश्वास
इतना ही नहीं गोविंदा ने भी कई मौके पर इस बात का जिक्र किया कि उनको अपनी मां द्वारा धार्मिक आस्था में विश्वास करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि कई फिल्में उन्होंने इसलिए छोड़ दी थीं कि उनकी मां उन मूवीज को लेकर पॉजिटिव वाइव्स नहीं आई थी।


