Facebook Profile Hacking : FB में कौन कर रहा आपकी जासूसी ?

Facebook Profile Hacking आजकल आप सुनते होंगे कि एफबी पर दोस्त की रिक्वेस्ट आई और उसने  पैसे की मांग की .. लेकिन जनाब यही तो फ्रॉड हो जाता है क्योंकि तबतक आपकी एफबी प्रोफाइल कोई हैक कर चुका होता है। खासकर लड़कियों की एफबी अकाउंट पर ये साइबर अपराध ज्यादा होता है। दरअसल आपकी जानकारी के बिना कई लोग ऐसे होते हैं जो आपकी प्रोफाइल पर आते हैं और चेक करते हैं। अगर आप ऐसे लोगों के बारें में जानना चाहते हैं, जो आपकी प्रोफाइल खंगालते हैं तो एक ट्रिक से इसकी जानकारी पा सकते हैं।

कौन देख रहा आपकी प्रोफाइल

आज हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक चला रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर फ्रेंड्स, फैमिली और रिलेटिव्स हमसे कनेक्ट रहते हैं और लाइफ की कई चीजें शेयर करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हम इग्नोर करते हैं और उन्हें अपने फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में नहीं जोड़ते हैं। ऐसे लोग बार-बार आपको रिक्वेस्ट भेजते हैं लेकिन आप उन्हें अनदेखा करते हैं। कई बार तो आप ऐसे लोगों को ब्लॉक कर देते हैं और वे फिर दूसरा अकाउंट बनाकर आपको परेशान करते हैं। ऐसे में आपकी बिना जानकारी के आपकी प्रोफाइल खंगालते हैं।

लेकिन यह कैसे पता चले कि आपकी पीठ पीछे कौन प्रोफाइल देख रहा? यहां आपके लिए लेकर आए हैं खास ट्रिक, जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल पर कौन जासूसी कर रहा है? आपको लैपटॉप या डेस्कटॉप पर फेसबुक ओपन कर इन टिप्स को फॉलो करना होगा। इसकी मदद से आपको उन सभी लोगों की जानकारी हो जाएगी, जो आपके पीठ पीछे आपकी प्रोफाइल पर ताक-झांक करते हैं..

 इन स्टेप्स को फॉलो करें

सबसे पहले लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ब्राउजर पर जाएं और फेसबुक ओपन करें.
अब अपनी प्रोफाइल पर जाएं और राइट क्लिक कर View Page Source पर जाएं.
इसके बाद CTRL+F से कमांड दें और BUDDY_ID से करें.
अब आपको 15 डिजिट नजर आएंगे.
इन डिजिट को कॉपी करें और https://www.facebook.com/ के आगे डालकर सर्च करें.
अब आपके सामने आपकी प्रोफाइल देखने वालों का अकाउंट खुलकर आ जाएगा.

जोशीमठ का अकूत खजाना सुर्ख़ियों में – https://shininguttarakhandnews.com/narasimha-temple-joshimath-khajana/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.