Handsome Weeping Boys वर्कलोड और स्ट्रेस की वजह से रोती बिलखती लड़कियों को चुप करवाने के लिए हैंडसम लड़कों को जॉब पर रखा गया है। जो इनके आंसू पोछ कर इनको चुप करवाते हैं। इसके लिए लड़कियों को पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा औरतें इन किराए पर भी मुहैया करवा सकती हैं। औरतों का तनाव दूर करने के लिए लड़के सिर्फ उनके आंसू ही नहीं पोछते बल्कि उनकी चंपी भी करते हैं। कुछ समय इन लड़कियों के साथ गुजार पर वह काफी हद कर अकेलेपन और तनाव से दूर राहत पा सकती हैं।
हैंडसम वीपिंग बॉयज़ के नाम जाने जाते हैं Handsome Weeping Boys

लड़कियों के आंसू पौंछने वाले और दर्द बांटने वाले इन पुरुषों को “हैंडसम वीपिंग बॉयज़” कहा जाता है। यानी आंसू पोंछने वाले खूबसूरत पुरुष। तनावग्रस्त लोगों के आँसू पोंछने वाले ये पेशेवर वीपिंग बॉयज़ अपनी सतही अपील के अलावा महिलाओं को इमोशनल सर्पोट देने में महिर है। इस सर्विस को मुहैया कराने वाले बिजनेसमैन हिरोकी तराई ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि ‘Ikemeso Danshi’ (इकेमेसो दान्शी ) सर्विस को शुरु करने की असल वजह थी ताकि लोग खुलकर रो पाएं और अपने भीतर के गम को बाहर निकाल सकें। क्योंकि रोना भी सेहत के लिए जरुरी है। इससे अंदर का तनाव कम होता है।
इस तरह की सर्विस शुरु करना एक नई पहल थी।
इस सर्विस का कॉन्सेप्ट रुई-कात्सु यानी आंसू तलाशने के सिद्धांत पर आधरित है। जिसका उद्देश्य है ऐसा वातावरण स्थापित करना जहां लोग खुलकर भावनात्मक अभिव्यक्ति को जाहिर कर सकें और लोगों को सर्पोट मिल सकें। लोग इकेमेसो दान्शी की सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इकेमेसो दान्शी, आकर्षक साथी प्रदान करते हैं जिन्हें “हैंडसम वीपिंग बॉयज़” कहा जाता है। ये पेशेवर, आंसू पोंछने में माहिर हैं। वे, साझा भावनात्मक अनुभवों के ज़रिए, आराम भी प्रदान करते हैं। 7,900 येन या लगभग 4,400 रुपये के शुल्क पर, लोग इनकी सेवाएं ले सकते हैं।
पति का दिलचस्प अनुभव पढ़िए ! गजब सुख मिलेगा https://shininguttarakhandnews.com/happy-couple-experience/