Mayawati Nephew Wedding उत्तर प्रदेश में बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के घर जल्द ही शहनाई बजेगी. दरअसल, मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) शादी करने जा रहे हैं. उनकी 26 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मायावती के भतीजे की शादी पूर्व राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्य अशोक सिद्धार्थ (Ashok Siddharth) की बेटी से तय हुई है.

Mayawati Nephew Wedding अशोक सिद्धार्थ की गिनती मायावती के भरोसेमंद नेताओं में होती है. आकाश आनंद की पत्नी डॉक्टर हैं. आकाश की होने वाली दुल्हन बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा है. वह पेशे से डॉक्टर हैं और हाल ही में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा. ये शादी समारोह नोएडा या गुरुग्राम के रिसॉर्ट में होगा. सूत्रों ने कहा कि रिसेप्शन बाद में लखनऊ और दिल्ली में आयोजित किया जा सकता है, इसमें अन्य दलों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा.

Mayawati Nephew Wedding आकाश आनंद और उनके ससुर
- Mayawati Nephew Wedding वहीं आकाश आनंद की बात करें तो वे मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. आनंद कुमार भी बीएसपी में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं. लेकिन बात में उन्हें उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था. आकाश आनंद लंदन से एमबीए कर चुके हैं. वहीं उनकी राजनीति में एंट्री 2017 के विधानसभा चुनाव के वक्त हुई थी. तब सहारनपुर की रैली में पहली बार वे मायावती के साथ मंच पर दिखे थे.
पांच सौ की नोट पर बड़ी खबर – तुरंत पढ़िए https://shininguttarakhandnews.com/rbi-rule-on-500-rupee/

