Hardidwar Police अगर आप सोशल मीडिया पर अपनी आपत्तिजनक , विवादित और हनक दिखाने वाली पोस्ट और तस्वीर पोस्ट करने की सोच रहे हैं तो सम्हल जाइये। क्योंकि आपकी इस झूठी दबंगई , हनक या फ़र्ज़ी रसूख दिखाने की मंशा पर उत्तराखंड पुलिस का डंडा ऐसा चलेगा कि आप जेल भी पहुँच सकते हैं। यकीन न आये तो हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह की इस कार्यवाही पर ध्यान दीजिये आपको जवाब मिल जायेगा
Hardidwar Police सोशल मीडिया की दबंगई थाने पहुंचकर हुई खाक

- Hardidwar Police युवक के तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विड़ियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त इकराम को 315 बोर के 01अवैध तमंचे व 01 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।

- अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज़ किया गया है। आपको यहाँ ये भी बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त इकराम ने सोशल मीडिया में पहले भी तमंचे के साथ फोटो वायरल किया गया था जिससे आमजन में दहशत का माहौल बन रहा था। लेकिन जब उसका सामना धाकड़ एसएसपी अजय सिंह से हुआ तो न सिर्फ उसका नशा काफूर हो गया बल्कि अब वो जेल की हवा खा रहा है।
यूरिन (पेशाब) करने में 21 सेकेंड्स से अधिक का वक्त लगे तो सावधान !!!!!! https://shininguttarakhandnews.com/urination-standard-time/

