Haridwar News शौचालय में सीडीओ – मॉनिटरिंग का निर्देश !

Haridwar News  शौचालय की मोनिटरिंग …… आपको ये आदेश जरा अजीब लगेगा लेकिन सरकारी बिल्डिंगों , दफ्तरों के शौचालयों की हालत ही कुछ ऎसी होती है कि अब सीडीओ हरिद्वार ने ये आदेश दिया है। हरिद्वार सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण और व्यवस्था सुधार के लिए पहुँच गए सीधे शौचालय और एक एक कोने का बारीकी से निरिक्षण करते हुए वहां की बदबू , गंदगी और मेंटेनेंस का इत्मीनान से रियलिटी चेक किया और कमियों पर नाराजगी जताई तो सुधार पर शाबाशी भी दी। आपको बता दें क़ी धर्मनगरी हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन में बने शौचालयों का अचानक निरीक्षण कर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्थाओं का मौका मुआयना लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

अचानक शौचालय पहुंचे CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र !Haridwar News 

 

अक्सर आप देखते होंगे कि सरकारी दफ्तरों के शौचालय बेहद खराब स्थिति में रहते हैं कहीं कहीं तो आप उसका इस्तेमाल करने से भी घबरा जाते होंगे। इसी स्थिति को सुधारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत और निर्देश देते हुए कहा कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, इसलिए परिसर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की गंदगी, दुर्गंध अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

सीडीओ ने शौचालयों की साफ-सफाई का किया रियलिटी चेक
उन्होंने निर्देश दिए कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के संबंध में जारी गाइडलाइन का सौ फीसद पालन सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समय पर सफाई कार्य कराया जाए, जिससे आमजन एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साफ-सफाई के लिए गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश
किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त – सीडीओ           

डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी साफ-सफाई व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें, जिससे विकास भवन परिसर में साफ, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।