Haridwar Sex Racket होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का किया भंडाफोड़ , 2 होटल मैनेजर गिरफ्तार, फरार , खुद ग्राहक बन पुलिस ने खोले कई राज , दिल्ली और पंजाब की लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार , पैसों का लालच देकर दो युवतियों को धकेला था देह व्यापार के दलदल में , दलदल में फंसी दोनों पीड़िताओं को हरिद्वार पुलिस ने कराया मुक्त, व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेज, होता था रेट तय
Haridwar Sex Racket धर्मनगरी में अधर्म नही होगा माफ, जाना होगा जेल : अजय सिंह

Haridwar Sex Racket कोतवाली नगर हरिद्वार स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार की सूचना मिलने पर AHTU, CIU व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के साझा प्रयास से अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराते हुए दो होटल मैनेजर को दबोचने में सफलता हासिल की जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसपर हरिद्वार पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की।

Haridwar Sex Racket लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं का भंडाफोड़ करने हेतु पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में खुद ग्राहक बन कर दलाल से व्हाट्सएप पर बात की। जिसपर दलाल द्वारा व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर रेट तय करने के साथ होटल की जानकारी साझा की गई। इस पर 04 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बन कर बताए गए होटल हिल व्यू में गए और बाकी पूरी टीम कुछ दूरी पर रुक गई। ग्राहक बन कर होटल गए पुलिस कर्मियों को होटल संचालक द्वारा 02 अलग अलग कमरों में 02 लड़कियों के होने की बात बताई जिस पर ग्राहक बन कर गए पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी पूरी टीम को इसकी जानकारी साझा की गई।

Haridwar Sex Racket मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा बताए गए कमरों को खुलवाने पर 02 अलग अलग कमरों से 02 लड़कियां (पीड़िताए) मिली। जिनके द्वारा बताया गया की वो काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी जिनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान व सोनू से कराई जिनके द्वारा इनको पैसों का लालच दे कर इस गलत धंधे में धकेल दिया गया। जिसमें से सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने अपने होटलों क्रमशः होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे।
राजाजी के जंगल में फील गुड क्यों होता है ? https://shininguttarakhandnews.com/rajaji-national-park/

