Harish Rawat धामी राज में भगवान ही मालिक है – हरीश रावत

Harish Rawat बीते दिनों प्रदेश में मारपीट का वीडियो सुर्खिया बना था और अधिकारी विधायक कांड में भाजपा की किरकिरी भी हुई थी जिसमे कहा गया कि विधायक उमेश शर्मा एवं उनके सहयोगियों द्वारा शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट की गई थी. हालांकि, मामला तूल पकड़ता देख विधायक ने माफी मांग ली थी. इस मामले के बाद धामी सरकार ने नया एसओपी लागू किया है. अब सरकारी दफ्तरों में जाने के लिए कई नियमों का पालन करना होगा. जिसे लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान सामने आया है. उन्होंने धामी सरकार के इस फैसले को लेकर आड़े हाथों लिया है.

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, करे कोई-भरे कोई! सरकारी अधिकारी को कार्यालय में घुसकर मारा, भाजपा के माननीय विधायक जी के नेतृत्व में कुछ लोगों ने और दंड भुगते उत्तराखंड की जनता. सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं कि अब सरकारी दफ्तरों में लोगों के जाने को लगभग प्रतिबंधित कर दिया है. पहले ही कोई सुनवाई नहीं होती थी, अब तो भगवान ही मालिक है! वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि हरीश रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बेहद आत्मीयता और पारिवारिक रिश्ता है और दोनों जब भी मिलते हैं तो एक मझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह मुस्कुराते हुए एक दूसरे की तारीफ भी करते हैं लेकिन यह सियासत है जहां अपने आप को स्थापित करने के लिए विपक्ष को टारगेट पर तो लेना ही होगा और इस मामले में हरीश रावत का फिलहाल उत्तराखंड में कोई तोड़ नहीं है क्योंकि अपने बयानों से न सिर्फ विपक्ष को बल्कि कभी-कभी अपनी ही पार्टी की नेताओं को वह असहज कर देते हैं

आगे हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड में एक नई भारतीय दंड संहिता लागू हो गई है कि सरकारी कर्मचारियों को घायल कर दो, खून निकले, उसका मेडिकल हो और वह कहे कि मेरी जान को खतरा है. यदि करने वाला खेद जता दे तो सब कुछ रफा-दफा. हां इतना विशेषाधिकार जरूर है कि मारने वाला विधायक होना चाहिए.