देहरादून से अनीता तिवारी की विशेष रिपोर्ट –
Harish Rawat Politics पहले नंगे पाँव , फील मौन विरोध और अब विधान सभा धरने में जाकर बैठ गए उत्तराखंड के सबसे सीनियर लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। लगता है जैसे भारत जोड़ो यात्रा का जोश सीनियर लीडर को भी पुरे तरह से चार्ज कर चुका है तभी तो उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कार्मिकों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 17वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्मिकों का समर्थन करते हुए बड़ी बात कही है।
Harish Rawat Politics फ्रंट पर दिखने लगे उत्तराखंडी कोंग्रेसी

Harish Rawat Politics पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा भर्ती प्रकरण में बर्खास्त कार्मिकों की कोई गलती नहीं है बल्कि राज्य गठन के बाद से जी भी विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं सरकार रही है, गलती उनकी है| उन्होंने कहा कि उन सब की सजा गरीब पहाड़ी युवाओं को नहीं मिलनी चाहिए| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा के बाहर धरना स्थल पर पहुंच कर बर्खास्त कार्मिकों का समर्थन किया| हरदा ने कहा कि उनके कार्यकाल में हुई नियुक्तियां कैबिनेट, वित्त विभाग व कार्मिक विभाग की सहमति के उपरांत ही की गई है। इन नियुक्तियों में बर्खास्त कर्मचारियों कोई कसूर नहीं है सरकार रोजगार के जो भी रास्ते बनायेगी बेरोजगार उसी रास्ते पर तो चलेगा|

- Harish Rawat Politics पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यूकेएसएससी के मामले को दबाने के लिए जबरन विधानसभा कर्मचारियों को शिकार बनाया है| उन्होंने कहा कि विधानसभा भर्ती प्रकरण में गलती एक सरकार की नहीं है, अगर यदि गलत हुआ है तो शुरू से ही, अगर इन गलतियों को सुधारना है तो सर्वदलीय बैठक बुलाकर विधानसभा अध्यक्ष को इस पर विचार करना चाहिए यह विधानसभा की गरिमा का सवाल है|

- Harish Rawat Politics पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि रोजगार दे नहीं सकते तो रोजगार छिनने का भी किसी को अधिकार नहीं है, लोकहित में नियुक्तियां की जाती है किसी की नौकरी नहीं छीनी जाती| पूर्व मुख्यमंत्री ने पुरजोर विरोध किया है कि विधानसभा से कार्मिकों को बर्खास्त किया जाना सरासर अन्याय है| उन्होंने कहा कि सरकार को इस गंभीर विषय पर आगे आकर विचार करना चाहिए जिसपर विपक्ष भी सरकार के साथ आगे आने के लिए तैयार है।

- Harish Rawat Politics इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र बिष्ट, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह, पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल, देवेंद्र नौटियाल, राज्य आंदोलनकारी अमरदेव गोदियाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जीत सिंह धानक, जगदीश सिंह धोनी, प्रताप राम, तिलोक नगरकोटी, राजेश अधिकारी, प्रदीप सिंह, गिरीश सिंह, ललित धानक, बालम बगड़वाल, नंदकिशोर, पंकज धोनी, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र रौतेला, तुषांत बिष्ट, राहुल पांडे, हेमलता जोशी, स्वाति, सुमित्रा रावत, रश्मि सेमवाल सहित अन्य कार्मिकों मौजूद रहे|
बधाई हो ! उत्तराखंड मनाएगा ” युवा दिवस”https://shininguttarakhandnews.com/yuva-diwas-uttarakhand-dhami/