Hathras Stampede Update लगातार इस मामले में अपडेट आ रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक हाथरस कांड में एसआईटी ने शासन को रिपोर्ट भेजी है.और ऐसा माना जा रहा है कि कई अफसरों पर गाज गिरने वाली है.आज सीएम के सामने 855 पेज की रिपोर्ट पेश हो सकती है.रिपोर्ट में कुल 132 लोगों के बयान दर्ज किए गए है.घटनास्थल पर तैनात एक एक पुलिस व अन्य सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी, प्रारंभिक सूचना वाले कर्मी, एंबुलेंस कर्मी, डॉक्टर, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, किसान, चश्मदीद, घायल, तहसील व जिला स्तर के अधिकारी, डीएम-एसपी आदि के बयान लिए गए।
रिपोर्ट में कुल 132 लोगों के बयान किये दर्ज Hathras Stampede Update

एडीजी, जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ के मुताबिक हाथरस हादसे में शासन के निर्देश पर उन्हें अलीगढ़ आयुक्त जो एसआईटी जांच का जिम्मा दिया गया था। उसकी रिपोर्ट बनाकर 8 जुलाई शाम को शासन को भेज दी गई है। अब इसमें क्या है, इस विषय में शासन स्तर से ही जानकारी मिल सकती है। रिपोर्ट पर आगे शासन स्तर से ही फैसला लिया जाएगा।

लखनऊ-हाथरस कांड में एसआईटी ने शासन को भेजी रिपोर्ट
मामले में कई अफसरों पर गिरेगी गाज
आज सीएम के सामने पेश हो सकती है 855 पेज की रिपोर्ट

क्या था पूरा हादसा
यूपी के हाथरस में गत 2 जुलाई को मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिला अस्पताल में अभी भी कई लोगों का इलाज चल रहा है। योगी सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए न्यायिक जांच कमेटी का गठन किया है। इसकी रिपोर्ट दो महीने के भीतर आनी है। हाथरस पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर 1 लाख का इनाम रखा गया था। इस बीच, भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने श्रद्धालुओं की भीड़ के ऊपर जहर का छिड़काव किया था। इसकी वजह से महिलाएं जमीन पर गिरने लगीं। लेकिन सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी।
ये हैं कांवड़ यात्रा में योगी सरकार के सख्त नियम https://shininguttarakhandnews.com/kanwar-yatra-2024/

