Uttarakhand Weather Alert जमकर बरसेंगे बादल, गरज चमक का अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert धूप की तपिश और उमस झेल रहे उत्तराखंडवासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. हालांकि बारिश पहाड़ी जिलों में ही होने की संभावना है. मैदानी जिलों में सिर्फ तेज हवाएं चलने और गरज चमक होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिन तक बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार 1 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. गुरुवार 2 जुलाई को भी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

क्या करें?

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें. खराब मौसम के दौरान घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें. मोबाइल फोन चार्ज रखें और आवश्यक आपातकालीन नंबर अपने पास रखें. किसानों को फसल, सब्जियों और बागवानी फसलों को यथासंभव ढककर सुरक्षित रखना चाहिए. पशुओं को खुले मैदान की बजाय सुरक्षित शेड में रखें. वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

क्या न करें?

गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पहाड़ी चोटियों, नदी-नालों और जलाशयों के पास न जाएं. पेड़ों, बिजली के खंभों, टावरों या टिन शेड के नीचे शरण न लें. बिजली कड़कने के समय मोबाइल चार्जिंग, विद्युत उपकरणों और तार वाले फोन का उपयोग न करें. तेज हवाओं के दौरान कमजोर या जर्जर भवनों के पास खड़े न हों. अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में. यदि बिजली चमक रही हो तो तुरंत किसी पक्के भवन या वाहन में शरण लें. खुले क्षेत्र में फंस जाने पर जमीन पर पूरी तरह न लेटें, पैरों को पास रखकर नीचे झुक जाएं. धातु की वस्तुओं, छाते और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें.