Helicopter Hadsa राज्य में हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो।
हेलीकाप्टर हादसे पर सियासी हल्लाबोल शुरू Helicopter Hadsa
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में पूर्व में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व में हुई हेली दुर्घटनाओं के साथ ही आज के हेली क्रेश की भी हर पहलू की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। यह समिति प्रत्येक घटना के कारणों की गहराई से जांच करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की संस्तुति करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
बार बार चेताने पर भी नहीं चेत रही सरकार – धस्माना
इधर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर ज़ुबानी हमला बोलते हुये कई आरोप लगाए हैं और कई मांग भी राखी है। कांग्रेस का कहना है की चार धाम यात्रा शुरू हुए अभी एक महीना कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन आज पांचवीं हैलीकॉप्टर दुर्घटना हो गई जिसमें पांच लोगों की जान जाने की सूचना है जो अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए पूरी तरह से उत्तराखंड की भाजपा सरकार की लचर व लापरवाह हवाई सेवा नियमावली है यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आज सुबह तड़के हुई हैली दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद जारी अपने बयान में कही।
मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही – सूर्यकांत धस्माना
धस्माना ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश में चल रही हैली सेवाओं के बारे में उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नियमावली कड़ाई से लागू करने की मांग की थी और बाकायदा इस बात पर पार्टी द्वारा सख्त आपत्ति दर्ज करवाई गई थी कि हैली कंपनियां पैसा कमाने की आपाधापी और प्रतिस्पर्धा में नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं जिससे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। धस्माना ने कहा कि आज केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़े हैली ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी और पांच मिनट में जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। धस्माना ने कहा कि उनको जानकारी मिली कि इसकी उड़ान के बाद दो हैली और उसी जगह से उड़े किंतु इस हैली के दुर्घटनाग्रस्त होते ही वो वापस हो गए और सुरक्षित लैंड हो गए। धस्माना ने कहा कि हैली सेवाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने जो आदेश निर्देश दिए वो मात्र बंदर घुड़की साबित हो रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री की चेतावनी के मात्र दो दिन बाद खराब मौसम में हैली उड़ाना यही साबित कर रहा है कि हैली कंपनियां पैसा कमाने के लिए कोई भी जोखिम उठने के लिए तैयार हैं।