Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी है हिमालयी कीड़ा जड़ी , जानिए फायदे 1 Amazing Truth

Himalayan Viagra ये तो अक्सर सुनने में आता है कि हिमालय या कई ऊंचे पहाड़ों में ऐसी-ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जो बेशकीमती हैं. कई जड़ी-बूटियां ऐसी भी हैं, जो कई बीमारियों के लिए कारगर हो सकती है. ऐसी ही एक जड़ी बूटी है, जिसका नाम है कीड़ा जड़ी. उत्तर भारत में इसे कीड़ाजड़ी कहते हैं, जबकि कुछ लोग इसे यारशागुंबा या हिमालयन वियाग्रा के नाम से भी जानते हैं. कीड़ा जड़ी दिखने में आपको साधारण कीड़े या एक फली की तरह लगेगी, लेकिन यह बहुत ही कीमती मानी जाती है…

 

Himalayan Viagra क्या है कीड़ा जड़ी?

Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
  • Himalayan Viagra यह कितनी खास है और कितनी इसकी डिमांड है ये तो आप इसकी कीमत से ही लगा सकते हैं. सामान्य से दिखने वाली ये कीड़ा जड़ी की कीमत चांदी से भी ज्यादा है. कई बार इसकी कीमत लाखों रुपये किलो पहुंच जाती है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है. भारत में नहीं, इसकी ज्यादा डिमांड चीन या नेपाल में होती है. चीन में यह कीड़ा जड़ी काफी महंगे दाम में बेची जाती है. ऐसे में जानते हैं यह कीड़ा जड़ी है क्या और क्यों इसकी कीमत इतनी ज्यादा है…
Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
  • Himalayan Viagra कीड़ा जड़ी 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मिलती है यानी इसकी पहचान करके इसे लाना भी काफी मुश्किल काम है. यह भारत के अलावा नेपाल, चीन और भूटान में हिमालय और तिब्बत के पठारी इलाकों में भी मिलती है. भारत में उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले में भी कीड़ा जड़ी पाई जाती है. यह एक तरह का जंगली मशरूम है, जो एक खास कीड़े की इल्लियों यानी कैटरपिलर्स को मारकर उसके ऊपर पनपता है. इस जड़ी का वैज्ञानिक नाम कॉर्डिसेप्स साइनेसिस है.
Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
  • Himalayan Viagra पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह आजीविका का साधन भी है. ठंड के बाद जब पहाड़ों से बर्फ कम होती है, तो यहां आसपास के लोग यह ढूंढने निकल जाते हैं और इसे लाकर बाजार में बेच देते हैं. फिर इसे बड़े व्यापारी अन्य देशों में भेज देते हैं. कहा जाता है कि इसे तोड़ने का अधिकार भी वहां के लोगों को ही है और हर साल एशिया में इसका 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है.

Himalayan Viagra कितनी है कीमत

Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
Himalayan Viagra : वियाग्रा और गोल्ड से भी मंहगी
  • Himalayan Viagra वैसे तो इसकी कीमत हर देश और मौसम आदि की परिस्थितियों में निर्भर करता है. वैसे सामान्य तौर पर इसकी रेट 20 लाख रुपये किलो होती है और चीन, हॉन्ग कॉन्ग देशों में इसे मोटे दाम में बेचा जाता है. हालांकि, कोरोना के दौरान इस कारोबार भी काफी प्रभावित हुआ और इसकी वजह से इसकी कीमत एक लाख रुपये तक आ गई थी. वैसे यह काफी महंगी मिलती है.इसके मंहगी होने के कई कारण है. कहा जाता है कि इस जड़ी-बूटी को कैंसर की दवा के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही इसे चीन में अलग अलग तरीके से इस्तेमा किया जाता है. चीन में कीड़ा जड़ी को यौनोत्तेजक दवा के तौर पर देखा जाता है और एथलीट भी इसका इस्तेमाल स्टेरॉइड के रुप में करते हैं. भारतीय हिमालय के गाँव वालों के लिए ये आय का एक साधन बना हुआ है. इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं.

एक अद्भुत मेजर जिसने दुनिया जीतने का हौसला दिखाया https://shininguttarakhandnews.com/happy-birthday-major-dhya%e0%a4%a8chand/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.