Special Story By : Priyanshu Dwivedi , Uttar Pradesh –
Husband Sharing आपने संपत्ति, जमीन, घर आदि के बंटवारे के बारे में सुना होगा…. संभव है कि आप इन परिस्थितियों से गुजरे भी होंगे, लेकिन आपने कभी पति के बंटवारे के बारे में सुना है? जी हां पति का बंटवारा !
पति को 15 दिन पहली पत्नी और महीने के आखिरी 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ Husband Sharing रहने का निर्देश

- छह बच्चों के पिता ने हकीकत छिपा कर दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी बीवी को जब इसका पता चला तो वह पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गईं…. परमार्श केंद्र के अधिकारी भी उनकी दास्तान सुनकर पशोपेश में आ गए…. इसके बाद तीनों की सहमति से पति के बंटवारे Husband Sharing का अनूठा फॉर्मूला निकाला गया….

- बिहार में पति का 2 पत्नियों के बीच बंटवारा करने का दिलचस्प लेकिन चौंकाने वाला मामला सामने आया है….. यह फैसला किसी पंचायत या आपसी सहमति से नहीं किया गया है, बल्कि पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने यह व्यवस्था दी है…. पूर्णिया पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने पति को 15 दिन पहली पत्नी और महीने के आखिरी 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ Husband Sharing रहने का निर्देश दिया है.… परिवार परमार्श केंद्र के इस फैसले की चहुंओर चर्चा हो रही है…. आपने बॉलीवुड फिल्मों में एक पति की दो पत्नियों पर आधारित कई फिल्में देखी होंगी, लेकिन यह सच्ची कहानी है….

- दरअसल, पूर्णिया में पारिवारिक विवादों का समाधान करने के लिए बने पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने शुक्रवार को Husband Sharing पति का दो पत्नियों के बीच बंटवारा करने का अनोखा फैसला दिया है…. इस व्यवस्था के बाद अब पति को दो पत्नियों के साथ हर महीने 15-15 दिन रहना होगा…. जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना के गोडियारी निवासी एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह पहले से शादीशुदा होने के साथ 6 बच्चों का पिता भी हैं…. महिला ने शख्स पर बरगला कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था…. उनका कहना है कि अब उनका पति उन्हें साथ नहीं रखना चाहता है…..
Husband Sharing पति के बंटवारे पर बीवियां सहमत

- परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि इस बात को सुनकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गया कि अब क्या किया जाए.… दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने फैसला दिया कि पति को दोनों पत्नियों को रखना होगा.… साथ ही उनका भरण-पोषण भी करना होगा…. Husband Sharing परमार्श केंद्र ने इसके साथ ही दोनों को अलग-अलग घरों में रखने का भी निर्देश दिया…. परिवार परमार्श केंद्र ने व्यवस्था दी कि पति 15 दिन पहली बीवी के साथ गुजारेगा तो अगला 15 दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा.… इस फैसले से पति और दोनों पत्नियां सहमत हो गईं और खुशी-खुशी अपने-अपने घर चली गईं….
Husband Sharing तीनों से भरवाया गया बॉन्ड

- पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने काफी विचार-विमर्श और दोनों पत्नियों और पति की सहमति के बाद यह व्यवस्था Husband Sharing दी…. इस बाबत तीनों से बॉन्ड भी भरवाया गया, ताकि बाद में कोई इस व्यवस्था मुकर न सके…. दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कुल 32 मामले आए थे, जिनमें छह मामलों में उन लोगों ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर लिया…. उन्होंने बताया कि मामलों का समाधान करने को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक न उन लोगों को कई बार सम्मानित किया है. परिवार परामर्श केंद्र की स्थापना साल 2004 में की गई थी….
पढ़िए देश की पहली लेस्बियन फिल्म का बोल्ड अंदाज़ https://shininguttarakhandnews.com/dangerous-khatra-film/

