Husband Wife Relationship नई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया. पति-पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तलाक को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी. दोनों पक्ष लाखों रुपये खर्च कर चुके थे, कई बार कोर्ट के चक्कर लगा चुके थे, लेकिन रिश्तों में आई दूरियां कम नहीं हो सकी थीं.फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जो काम लंबी कानूनी प्रक्रिया और अनगिनत सुनवाई नहीं कर सकीं, वह एक झप्पी ने कर दिखाया. कोर्ट परिसर के बाहर पति-पत्नी ने एक-दूसरे को गले लगाया
कड़वाहट पल भर में पिघलती नजर आई Husband Wife Relationship

यह सीन देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई.दिल्ली के रहने वाले सौरभ सिंह और उनकी पत्नी शिखा सिंह के बीच कोर्ट में केस चल रहा था. दोनों की शादी के लगभग 5 साल हो चुके हैं. शादी में शिखा सिंह के घरवालों ने हैसियत से बढ़चढ़ कर दान दहेज दिया और अपनी बेटी की विदाई की. लेकिन शादी के कुछ ही सालों के बाद रिश्तों में कड़वाहट शुरू हो गई.ससुराल पक्ष के लोगों ने शिखा सिंह को दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. आरोपों के मुताबिक उनके रंग और कम दहेज लाने को लेकर अपमानित किया जाने लगा. यहां तक की पति सौरभ सिंह की दूसरी शादी कराने तक की धमकी दी जाने लगी.

पति सौरभ सिंह के घरवालों से तंग आकर शिखा सिंह ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित कई आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया. जिसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंच गया और वहां पड़ने लगी तारीख पर तारीख. वकीलों की भारी-भरकम फीस औऱ कोर्ट कचहरी के चक्कर ने शिखा सिंह के पिता की आर्थिक हालत खराब कर दी. हालत ये हो गई कि मुकदमे के बोझ तले उनकी तबियत खराब होने लगी.
पति को देखते ही लगा लिया गले
लगभग 10 दिन पहले शिखा सिंह के पिता को अटैक आ गया. उन्हें गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब इसकी जानकारी सौरभ सिंह को लगी तो वो तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपने ससुर को सरकारी अस्पताल से निकालकर गुरुग्राम के एक महंगे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया. जहां उनकी हालत अब सही है.
शिखा सिंह और सौरभ सिंह के केस की तारीख थी. पति और पत्नी दोनों अलग-अलग कोर्ट पहुंचे. वहां पति को देखते ही शिखा सिंह ने डिवोर्स पेपर फाड़ दिये और पति को गले लगा लिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस दौरान शिखा सिंह के आंखों में आंसू थे. वो काफी लंबे समय तक अपने पति को गले लगाये रखा. पहले प्यार और बाद में तकरार के इस खेल में सालों से चल रहे कानूनी लड़ाई, गुस्से को खत्म कर दिया. तीस हजारी कोर्ट में इस सीन को जिसने देखा वह दंग रह गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

