IAS IPS Transfer बम्पर तबादलों की फिर लिस्ट जारी

IAS IPS Transfer उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर देर शाम बड़े पैमाने पर अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं इस बार बड़ी संख्या में आईएएस और  आईपीएस अधिकारियों को  नई जिम्मेदारियां दी गई है , इस लिस्ट में एक बड़ी बात ये नजर आ रही है कि सीनियर आईएएस अफसर डॉ आर. राजेश कुमार को उनके कार्यशैली और कुशल नेतृत्व क्षमता का आंकलन करते हुए सरकार ने बड़े महकमों से नवाजा है और खनन जैसे अहम महकमें में महानिदेशक बना दिया है। वहीँ IAS मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त , IAS रीना जोशी को अपर सचिव श्रम , और IAS युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकि शिक्षा बनाया गया है।

IAS IPS Transfer

बीते कुछ दिनों में यह तीसरी लिस्ट है जो जारी की गई है हालांकि अभी उम्मीद की जा रही है कि कई जिलों के डीएम और पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव की संभावना है और उस बड़ी लिस्ट पर अभी फिलहाल ब्यूरोक्रेसी की नजर है

सचिवालय सूत्रों की माने तो आचार संहिता से पहले पहाड़ के कई जिलों में जिलाधिकारी के तबादले संभावित हैं वहीं राजधानी देहरादून से लेकर कई बड़े मैदानी जिलों में पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं

हालांकि अभी उम्मीद जताई जा रही है कि नहीं और बड़ी तबादला लिस्ट फिलहाल विचाराधीन है और जो जल्द ही जारी हो सकती है….लेकिन अभी जिन आईएएस आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनकी आपको पूरी लिस्ट बताते हैं