IAS Uttarakhand Tiranga यूं तो आप इन दिनों जश्न ए आजादी यानी 15 अगस्त की 75 वीं वर्षगांठ की रंग बिरंगी अनोखी और रोचक वीडियो और तस्वीरों को देख रहे होंगे , क्या मुख्यमंत्री , क्या मंत्री , क्या अधिकारी और क्या आम जनता इस वक्त पूरे देश में तिरंगा तिरंगा और सिर्फ तिरंगा ही नजर आ रहा है। प्रदेश की महिला मंत्री रेखा आर्य जहाँ तिरंगे के साफे में दिखी तो वहीँ सीएम धामी गांव के बाज़ारों में तिरंगा थामे घूमते नज़र आ रहे हैं। अब ऐसे में उत्तराखंड के एक आईएएस अधिकारी भी तिरंगा लेकर निकले सड़कों पर और लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने की अपील करते दिखे।
IAS Uttarakhand Tiranga उत्तराखंड के ये डीएम उतरे बुलेट पर

- IAS Uttarakhand Tiranga बुलेट पर सवार , सर पर हेलमेट पहने पुलिसकर्मी के पीछे बैठे सड़क पर एक खास अंदाज में मुस्कुराते हुए डीएम युगल किशोर पंत की तस्वीरें सन्देश दे रही हैं कि जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को तक हर घर तिरंगा फहराने का संदेश पहुंचाया जाए और 15 अगस्त यानि आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य और अद्भुत स्वरूप में मनाया जाए

- IAS Uttarakhand Tiranga देहरादून , हल्द्वानी , नैनीताल , हरिद्वार और तमाम छोटे-बड़े जिलों में राज्य सरकार और उनके विधायक के साथ साथ विपक्षी विधायकों की तिरंगा यात्रा की इस वक्त निकल रही है ऐसे में तरह-तरह की तस्वीरें सामने आ रही है लेकिन जिस तरह से बुलेट पर सवार होकर उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और जिलाधिकारी उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत नजर आए वह बेहद खास लगा।

- IAS Uttarakhand Tiranga इस तिरंगा यात्रा में जिले के एसएसपी भी काफिले के साथ शहर भर में तिरंगा यात्रा निकालते दिखे। उत्तराखंड के अधिकारियों का यह जोश और जज्बा बताता है कि हमारे देश में जब बात तिरंगे की होती है देश के आन बान और शान की होती है तो क्या अधिकारी और क्या आम आदमी सब एक झंडे के नीचे आ जाते हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि ऐसी ही भावना प्रदेश और देश के तमाम अधिकारियों में भी जगेगी और देश के विकास और तरक्की में वह अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
रियल” बेवफा है – युवक सबक लें और सुधर जाएं https://shininguttarakhandnews.com/emotional-love-letter-viral/

