देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Indian Marriage Rituals हिंदू धर्म में 4 महत्वपूर्ण संस्कार होते हैं, जिसमें से एक शादी है। शादी हिंदू धर्म के सबसे पवित्र रिवाज में से एक है। हिंदू धर्म में शादियों का बेहद खास महत्व होता है। शादी के दौरान कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं, जैसे कन्यादान, सात फेरे और गृह प्रवेश आदि। इन सभी रस्मों बेहद खास महत्व होता है। इन्ही रीति-रिवाजों को पूरा कर शादी संपन्न मानी जाती है।
Indian Marriage Rituals मुगल काल से चली आ रही है परंपरा

- Indian Marriage Rituals क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि बेटे की शादी में मां शामिल नहीं होती है। अर्थात मां अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? ऐसा करने के पीछे कारण क्या है? क्यों एक मां ही अपने बेटे की शादी में नहीं जाती है? एक मां के लिए अपने बेटे की शादी बेहद खास होती है, लेकिन फिर भी वह इस खास दिन का हिस्सा नहीं बन पाती है।
- Indian Marriage Rituals एस्ट्रोलॉजर नें बताया कि यह परंपरा सदियों से नहीं चली आ रही है। इस प्रथा की शुरुआत मुगल शासन के दौरान हुई थी। आइए जानते हैं क्यों मां अपने बेटे की बारात में नहीं जाती है, क्यों वह अपने ही बेटे के फेरे नहीं देखती है?

- Indian Marriage Rituals बता दें कि पहले के समय में मां अपने बेटे की शादी में जाती थी। लेकिन जब भारत में मुगलों का आगमन हुआ इसी के बाद से मां अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। मुगल शासन के दौरान जब महिलाएं बारात में जाती थी तो पीछे से कई बार डकैती और चोरी हो जाती थी। जिसके बाद से घर की रखवाली के लिए महिलाओं ने घर पर रहना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शादी के दिन रात में सभी महिलाएं मिलकर मनोरंजन के लिए गीत गाती थीं।
Indian Marriage Rituals घर की देखभाल के लिए रूकती थी मां

- Indian Marriage Rituals बता दें कि बेटे की शादी में मां के शामिल न होने का कारण घर की देखभाल करना होता था। क्योंकि घर के सभी लोग शादी में चले जाते थे। पीछे से घर की देखभाल और मेहमानों की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए मां घर पर ही रुक जाती थी।भारत में उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान साइड की महिलाएं अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ लोगों की सोच में बदलाव आया है। आजकल मां अपने बेटे की शादी में जाती हैं।
देहरादून में धर्म परिवर्तन की आहट ! डीआईजी का सुनिए खुलासा https://shininguttarakhandnews.com/dehradun-hindu-muslim/