IPL 2026 आईपीएल में स्लो ओवर रेट क्या है ?

IPL 2026  गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना बीसीसीआई ने ठोका है। आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से उन्हें ये सजा मिली है। गुजरात की टीम ने दिल्ली के खिलाफ आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन से जीत हासिल की। ये जीत उनकी मौजूदा सीजन की पहली जीत रही, लेकिन इस जीत के बाद गिल पर लाखों का फाइन लगा है।

गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना IPL 2026 

दरअसल, आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर उनकी टीम के स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से जुर्माना लगा है। जैसा ही ये टीम का सीजन का पहला अपराध रहा। ऐसे में आईपीएल कोर्ड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत उन पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है।

अगर मैच की बात करें तो जीटी ने रोमांचक जीत हासिल करते हुए दिल्ली को 1 रन से मात दी। 211 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर के सिंगल नहीं लेने के फैसले की वजह से दिल्ली को ये हार झेलनी पड़ी। डेविड मिलर जो एक समय तक टीम के हीरो बन रहे थे, लेकिन पलक झपकते ही वो विलेन बन गए।

IPL Slow Over Rate Rule क्या है?

आईपीएल में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर का कोटा पूरा करना होता हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती तो उसे स्लो ओवर रेट माना जाता है और कप्तान को सजा दी जाती है। बता दें कि एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और बाकी ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी ये देखते है कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही।  वहीं, अगर टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पहली बार पाई जाती है तो कप्तान पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया जाता है।

दूसरी बार ऐसा टीम करती है, तो कप्तान पर 24 लाख रुपए जुर्माना और बाकी खिलाड़ियों पर भी मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना लगता है। तीसरी बार करने पर कप्तान पर तगड़ा फाइन और एक मैच का बैन भी लग सकता है।आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल करने वाली गुजरात टाइटंस का अब अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से रविवार यानी 12 अप्रैल को होगा। वहीं, दिल्ली की टीम का सामना 11 अप्रैल को सीएसके से होगा।