IPS Ajai Singh अजय सिंह के कुर्सी संभालते ही एसटीएफ में एक्शन शुरू

IPS Ajai Singh मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड ने बड़ी कार्यवाही की है। एसटीएफ ने फर्जी तरीके से चल रहे जन सेवा केन्द्र का भण्डाफोड़ किया है । सिडकुल में नौकरी पाने के लिए फर्जी स्थानीय आई.डी. का प्रयोग कर फर्जी आधार कार्ड बनवाये गये थे। जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्रान्तर्गत फर्जी जन सेवा केन्द्र से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट बनाने के इलेक्ट्रानिक उपकरणों एवं भारी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्रों सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में फर्जी कागजातों के आधार पर बिना रजिस्ट्रेशन के जन सेवा केन्द्र चल रहा था

सभी एसटीएफ टीमो को एसएसपी अजय सिंह के सख्त निर्देश IPS Ajai Singh


पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा वर्तमान में राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने के साथ ही राज्य में फर्जी तरीके से संचालित जन सेवा केन्द्रो/फर्जी आधार/आयुष्मान/राशन कार्ड आदि के सम्बन्ध में अभिसूचना विकसित कर धरपकड के आदेश-निर्गत किये गये थे । जिसके अनुक्रम में एस0टी0एफ टीमों द्वारा लगातार इनपुट विकसित कर सतक कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे है ।

आईपीएस अजय सिंह के आने से जोश से लबरेज़ हुआ एसटीएफ

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आर.बी. चमोला के दिशा-निर्देश में निरीक्षक विकास चौधरी, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 टीम के द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प में फर्जी तरीके से बनाये जा रहे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मार्कशीट के अवैध कारोबार में सम्मलित एक जन सेवा केन्द्र को थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में सीज किया गया है।

SSP एस.टी.एफ. अजय सिंह ने  बताया कि एसटीएफ टीम द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद उधमसिंहनगर स्थित गंगवार जन सेवा केन्द्र में छापामारी की कार्यवाही की गयी, जन सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर में फर्जी तरीके से मार्कशीट बनाते हुये 01 व्यक्ति चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह यह जन सेवा केन्द्र पिछले एक साल से चला रहा है, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र सिडकुल के नजदीक होने तथा अत्यन्त भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी राज्यों से आकर कई लोग सिडकुल में नौकरी करने हेतु रहने लगे है।


सिडकुल में प्राथमिकता उत्तराखण्ड राज्य के लोगों को नौकरी में रखने की होती है तो बाहरी राज्यों से आये लोग यहां का आधार कार्ड एवं मार्कशीट बनवाने आते रहते है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह एक प्रौग्राम एप्लीकेशन के जरिये कस्टमर की फोटो लेकर कस्टमर द्वारा बताये गये नाम व पते को एडिट उसका आधार कार्ड प्रिंट निकालकर मुंह मांगे दोमों पर दे देता है। दुकान की तलाशी लेने पर 55 प्लास्टिक के पैन कार्ड, 42 आधार कार्ड तथा 09 मार्कशीटे बरामद की गयी।अभियुक्त के जन सेवा केन्द्र से भारी मात्रा में आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद हुये है, जिनको चैक करने पर सभी आधार कार्ड में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पते अंकित होना पाया गया, जिनसे अभियुक्त द्वारा कूटरचित किया जाना था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा फर्जी तरीके से चल रहे गंगवार जन सेवा केन्द्र को सील किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।