James Joseph Jacfruit Flour कच्चे कटहल का आटा टाइप-2 डायबिटीज से लड़ने में मरीजों की मदद करता है। अगर टाइप-2 डायबिटीज मरीज अपने भोजन में चावल और गेहूं के आटे का उपयोग छोड़ दें उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। दुनिया की प्रतिष्ठित स्वास्थ्य पत्रिका ‘नेचर’ में प्रकाशित एक अध्ययन में इसका दावा किया गया है।
James Joseph Jacfruit Flour आटे से टाइप-2 डायबिटीज मरीजों को फायदा

James Joseph Jacfruit Flour जून 2021 में जब देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर पीक पर थी तब केरल के जोसफ को लगा कि यह वक्त कुछ नया करने का है। उन्होंने इस मौसमी फल हो सालों भर उपलब्ध रखने के लिए इसे जैकफ्रूट 365 के साथ फ्रीज में रखकर सुखाने का इनोवेशन पहले ही कर चुके थे। इस बार उन्होंने इसकी पोषक क्षमता बढ़ाने की सोची।
James Joseph Jacfruit Flour कटहल के आटे में किया वैल्यू एडिशन

James Joseph Jacfruit Flour जोसफ कहते हैं, ‘मेरे सामने दूसरा बड़ा मौका तब आया जब मुझे महसूस हुआ कि ठंडा करके सुखाए गए कटहल का आटा बनाकर इसमें फाइबर मिलाया जा सकता है और उससे बने डिश का स्वाद भी नहीं बदलता।’ अब उनके पास न्यूट्रिशन वैल्यू वाले कटहल का पेटेंट है। वो बताते हैं, ‘हम हर दिन पूरे केरल और तमिलनाडु से कटहल मंगवाते हैं। भारत में कटहल खूब होता है लेकिन 80% बर्बाद हो जाता है। अब चूंकि कटहल की मांग बहुत ज्यादा हो गई है, इसलिए हम अपनी क्षमता तीन गुना बढ़ा रहे हैं।’

James Joseph Jacfruit Flour मजदूर से मशीन तक की यात्रा
कोच्चि स्थित कोलेनचेरी में जोसफ की फैक्ट्री की ओवरहालिंग हो रही है। मशीनों को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि उत्पादन क्षमता 10 टन प्रति दिन से बढ़ाकर 40 टन प्रति दिन किया जा सके। इसके लिए हर दिन 4 हजार कटहल की जरूरत होगी, अभी 1 हजार कटहल ही लगते हैं। जोसफ का मैकेनिकल इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग यहां काम आ रही। उन्होंने एक मशीन डिजाइन की जो पूरे-पूरे कच्चे कटहल का आटा बना देती है। जोसेफ ने कहा, ‘इससे उत्पादन बढ़ेगा और बर्बादी घटेगी।
विधायक उमेश कुमार हरिद्वार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे https://shininguttarakhandnews.com/umesh-kumar-haridwar-2024/

