Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Kanwad Yatra Haridwar 2022 आपको याद होगा कुछ समय पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मी लोगों के पांव धोकर उन्हें सम्मान दिया था और वह तस्वीरें देश दुनिया में खूब मशहूर हुई थी। कुछ ऐसी ही तस्वीरे एक बार फिर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं।
Kanwad Yatra Haridwar 2022 सीएम धामी ने धोए भक्तों के पांव

- Kanwad Yatra Haridwar 2022 हरिद्वार में भी ऐसा ही एक नजारा लोगों ने देखा और अब वह वीडियो और तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कांवरियों के विशेष स्वागत और उनके पांव धोने की तस्वीरों की ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में डामकोठी के निकट गंगा घाट पर शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डामकोठी में वृक्षारोपण भी किया।

- Kanwad Yatra Haridwar 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, शासन एवं जिला प्रशासन के कार्यों की भी सराहना की।

- Kanwad Yatra Haridwar 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में इस वर्ष चारधाम एवं कांवड़ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। अभी तक 27 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालु चारधाम दर्शन के लिए आ चुके हैं। आज 28 लाख से अधिक कांवड़ यात्री देवभूमि उत्तराखण्ड में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े, इसके लिए उच्च स्तर पर एक वाट्सप ग्रुप भी बनाया गया है, इस ग्रुप के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, मुख्यमंत्री स्वयं इस ग्रुप से जुड़े हैं।

