Kashipur Sex Racket News उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है.काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए के कमरे में अवैध रूप से देह व्यापार करने की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी एसएचओ बंसती आर्या के नेतृत्व में एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीम ने छापेमारी की. मौके से दो महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से काफी आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
Kashipur Sex Racket News दो महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया

Kashipur Sex Racket News पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काशीपुर कोतवाली के टांडा उज्जैन क्षेत्र में चांदनी उर्फ डिंपल किराए का कमरा लेकर सेक्स रैकेट चला रही थी. उसके घर में अनजान लोगों का आना-जाना लगा रहता था. कॉलोनी के लोगों को जब इसका पता चला, तो उन्होंने चांदनी को समझाया लेकिन उसपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा. कॉलोनी में अनैतिक कार्य से वहां के निवासी परेशान हो गए थे.

Kashipur Sex Racket News जिसके बाद शिकायत मिलने पर टीम ने घर पर छापा मारा. उस समय चांदनी और मुकेश यादव नाम का शख्स कमरे से बाहर थे. कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां मौजूद एक महिला और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया.

- Kashipur Sex Racket News पुलिस पूछताछ में दूसरी महिला ने बताया कि वह चांदनी को पहले से जानती है. मुकेश यादव रिश्ते में उसका देवर लगता है. चांदनी और मुकेश ग्राहक लेकर आते थे. वह ग्राहकों से 1500 से 3000 रुपये तक लेते थे. तीनों उस पैसे को आपस मे बांट लेते थे.एसएचओ बसंती आर्या ने बताया कि चांदनी कुंडा की रहने वाली है. दूसरी महिला दीपमाला मुरादाबाद की रहने वाली है. वहीं पकड़े गए दो आरोपी पौड़ी गढ़वाल और दो आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं.

- Kashipur Sex Racket News संयुक्त कार्रवाई में काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, दो मोटरसाइकिल, एक टेंपो, 6 मोबाइल और 15,700 रुपये की नकदी बरामद हुई है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
उत्तराखंड में अब सड़कें सुधरेगा “ऐप” – सतपाल महाराज https://shininguttarakhandnews.com/satpal-maharaj-app-road/

