KC Venugopal in Dehradun केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचें दून

KC Venugopal in Dehradun उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में नेताओं और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल आज बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचें। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे।

चुनावी मंत्र देंगे केसी वेणुगोपाल KC Venugopal in Dehradun

पहली बार उत्तराखंड आ रहे राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल के दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौ व दस जुलाई तक राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के साथ लगातार बैठक करेंगे।

इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपालको प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हवाई मार्ग से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वह सड़क मार्ग से राजपुर रोड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान बारिश के बीच कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही. इसके बाद वेणुगोपाल राजपुर रोड स्थित एक होटल में पीसीसी प्रेसीडेंट गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,सीईसी मेम्बर्स, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और सीडब्ल्यूसी मेंबरों के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गए.