गुरुवार की रात हुई जूनियर डॉक्टर के साथ हैवानियत
इमरजेंसी विभाग के सेमिनार हॉल में सोई हुई थी डॉक्टर
पुलिस ने सिविल वॉलंटियर संजय रॉय को किया गिरफ्तार
Kolkata Doctor News ब्यूरो रिपोर्ट , आठ अगस्त की रात तकरीबन 2 बजे का वक्त और सन्नाटे से भरा कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल। इसी हॉस्पिटल में गुरुवार को एक जूनियर लेडी डॉक्टर की नाइट ड्यूटी थी। रात को 2 बजे उसकी शिफ्ट खत्म होती है और वो सोने के लिए चली जाती है। हॉस्पिटल में डॉक्टरों के सोने के लिए अलग से कोई रूम नहीं था। इसलिए वो इमरजेंसी डिपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बने सेमिनार हॉल में जाकर सो जाती है। उसी रात इंसान की शक्ल में एक भेड़िया हॉस्पिटल में दाखिल होता है और सोती हुई उस लेडी डॉक्टर पर टूट पड़ता है। वो लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करता है और बेरहमी से उसका कत्ल करने के बाद हॉस्पिटल से निकल जाता है।
कुछ घंटे पहले ही दो बार गया रेड लाइट एरिया Kolkata Doctor News
आरोपी संजय रॉय कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन में सिविल वॉलंटियर के तौर पर काम करता है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय रॉय 5 अगस्त से वेस्ट मिदनापुर में खड़गपुर के पास सलुआ इलाके में था और गुरुवार को ही कलकत्ता लौटा था। पूछताछ में उसने बताया कि लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना से कुछ घंटे पहले वो अपने एक दोस्त के साथ दो बार रेड लाइट एरिया में गया था। उसका दोस्त भी सिविल वॉलंटियर के तौर पर ही काम करता है। ये दोनों पहले कोलकाता के कालीघाट में रेड-लाइट एरिया गए और कुछ समय बाद वापस लौट आए।
पहले 11 बजे, फिर 3:30 बजे हॉस्पिटल आया संजय
वापस लौटकर संजय और उसका दोस्त रात में करीब 11 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचा। दरअसल हॉस्पिटल में संजय के इस दोस्त का कोई परिचित भर्ती था और उसे देखने के लिए ही ये दोनों यहां आए थे। करीब 11 बजकर 30 मिनट पर संजय और उसका दोस्त हॉस्पिटल से निकल आए। इसके बाद ये दोनों कोलकाता के सोवाबाजार रेड लाइट एरिया पहुंचे। वहां से लौटने के बाद रात में ही करीब साढ़े तीन बजे संजय फिर से हॉस्पिटल गया और लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर बाहर निकल आया। इसी एक घंटे के दौरान उसने लेडी डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
हॉस्पिटल के सीसीटीवी में भी संजय दो बार वहां आता हुई दिखाई दिया है। हॉस्पिटल से निकलने के बाद संजय रॉय अपनी बैरक पहुंचा और वहीं सो गया। इसके बाद जब उसकी नींद खुली तो उसने सबूत मिटाने के मकसद से खून से सने अपने कपड़े धो डाले। हालांकि, वो अपने जूतों पर लगे खून के निशान नहीं हटा पाया। संजय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके ये जूते भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, रविवार को कोलकाता पुलिस की एक टीम जूनियर डॉक्टर के घर जाकर उनके परिजनों से मिली। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की तह तक जाकर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे।
विदेशी शह पर अराजकता फैला रही कांग्रेस : मनवीर चौहानhttps://shininguttarakhandnews.com/bjp-on-hindenburg/