Massage Spa Center : रंगीन स्पा की काली सच्चाई 1 Dirty Business

Massage Spa Center मॉडर्न लाइफस्टाइल की काली सच्चाई का सबसे बड़ा अड्डा है लाल नीली मध्यम रोशनी में खुशबूदार केबिन के अंदर की रूमानी दुनिया…. 1000 रुपये में सबसे गंदे धंधे की सौदेबाजी.. समाज कब कहाँ , कितना सोचता है कि स्पा और मसाज पार्लर में काम करने वाली लड़कियाँ,  महिलाएं कैसे जी रही हैं घुटन भरी जिंदगी ?

Massage Spa Center समाज की अनदेखी हक़ीक़त 

Massage Spa Center
Massage Spa Center

Massage Spa Center बड़े महानगर हों या छोटे शहर आपको रंगीन ऑफर देते सोशल मीडिया में विज्ञापन लोगों को रुमानियत का एहसास कराने को खूब तैरते रहते हैं। इसका खुलासा अक्सर होता रहता है। यहां पर काम करने वाली लड़कियों को अपना मन भावनायें और अस्मत सब कुछ गंवाना पड़ता है। एक लड़की ने बताया कि वह क्या करती है, इसकी जानकारी उनके घरवालों को नहीं है.

Massage Spa Center
Massage Spa Center

Massage Spa Center दिल्ली , नोएडा लखनऊ , देहरादून , मुम्बई में मार्केट कॉलोनी और मॉल में स्थित मसाज पार्लर का काला सच सामने आता रहता है. इस स्पा और मसाज पार्लर में काम करने वाली महिलाएं कैसे जी रही हैं, इसका खुलासा गाहे बगाहे हो ही जाता  है. ऐसे में हम आपको एक सेंटर के अंदर की बात बता रहे हैं जहां पर काम करने वाली एक लड़की ने बताया कि वह क्या करती है, इसकी जानकारी उनके घरवालों को नहीं है. उसने बताया कि दो महीने पहले स्पा सेंटर में नौकरी शुरू की. इसमें ग्राहकों को मसाज देनी होती है. ये बात पति को भी नहीं पता है. अगर उन्हें मालूम पड़ी तो वह तलाक दे देंगे.

Massage Spa Center
Massage Spa Center

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की ने बताया कि उसे स्पा सेंटर के बारे में कैसे मालूम पड़ा और कैसे वह इस पेशे में आई. उसने कहा, पढ़ाई में मन नहीं लगता था. पिताजी ने जल्दी ही शादी करा दी. ससुराल गाजियाबाद में है, लेकिन पति के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहती हूं. सुबह 10 बजे घर से जाती हूं और 10 लौटती हूं. हालाकि वह बताती है कि उसे इस काम को करने में पहले काफी मन को समझाना पड़ा था क्योंकि काम बताने में कुछ और होता है लेकिन हल्की सी रंगीन रोशनी वाले केबिन के अंदर जाने पर उसे कई तरह से समझौते भी करने पड़ते है। हांलकि बदले में  इनकी आमदनी रोजाना ठीक-ठाक हो जाती है लेकिन उसके बदले जो करना पड़ता है समाज का वो सबसे गंदा धंधा है।

वो आगे कहती है कि पहले मैं, पति के दफ्तर जाने के बाद दिनभर घर में बैठी रहती थी, बोर होती थी. समझ नहीं आता था वक्त कैसे कटेगा. आर्थिक स्थिति खराब थी. पति की इतनी कमाई नहीं होती थी कि अपने शौक के लिए उनसे पैसे मांग सकूं. इस बीच पड़ोस की एक महिला ने मुझे स्पा सेंटर के बारे में बताया. यहां आई तो मुझे काम पर रख लिया गया. इसके बाद ट्रेनिंग दी गई… ट्रेनिंग का सबसे अहम हिस्सा होता है कि इन लड़कियों को अपने ग्राहक के सामने एक आकर्षक और दिलकश अदाओं वाली सर्विस गर्ल के रूप में पेश करना .. ताकि उसका ग्राहक लंबे समय तक के लिए बुकिंग कराकर एक्स्ट्रा के नाम पर मोटी रकम देकर जाए जिसका कमीशन इन लड़कियों को स्पा संचालक देते हैं । एक स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं की कितनी सैलरी मिलती, उसने इसके बारे में भी बताया. वो कहती है कि महीने के 11 हजार रुपये मिल जाते हैं. ऐसी कहानी स्पा सेंटर में काम करने वालीं ज्यादातर लड़कियों की है…  समाज का ये हिस्सा आज जितना फलफूल रहा है उसमें शार्ट कट इनकम की लालच में लड़कियां भी उतर रही हैं। 

आपकी जान ले सकते हैं ये इशारे ! सावधानी बरतेंhttps://shininguttarakhandnews.com/kidney-failure-reason-tips/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.