Kshama Bindu Marry Herself शादी के नाम पर अजीबोगरीब चीजें करते आपने कई लोगों के बारे में सुना होगा। पर खुद से ही शादी का मामला शायद ही सुना हो। गुजरात के वडोदरा में 11 जून को एक ऐसी ही शादी होने जा रही है। इसमें एक दुल्हन सजधज कर मंडप में आएगी। लेकिन, उसके साथ फेरे लेने के लिए कोई दूल्हा नहीं होगा। आप यह सोचकर हैरान होंगे कि जब दूल्हा नहीं होगा तो वह किसके साथ शादी करेगी? दरअसल, लड़की खुद के प्यार में दीवानी है, इसलिए उसने किसी और से नहीं, बल्कि खुद से ही शादी रचाने का निर्णय लिया है।
Kshama Bindu Marry Herself दुल्हन बनना है पर नहीं चाहिए दूल्हा

- Kshama Bindu Marry Herself टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक खुद से ही शादी करने जा रही इस युवती का नाम क्षमा बिंदु है। क्षमा बताती हैं कि वह दूसरी लड़कियों की तरह दुल्हन बनने का सपना देखती हैं, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती। इसलिए क्षमा ने बिन दूल्हे के शादी रचाने के बारे में सोचा। क्षमा इसे आत्मनिर्भरता और खुद से प्रेम की ओर एक कदम मानती हैं। वह खुद से ही शादी करने जा रही हैं और इसके लिए सारी तैयारियाँ भी हो चुकी हैं।
Kshama Bindu Marry Herself माता- पिता भी राजी

- Kshama Bindu Marry Herself क्षमा 11 जून को गोत्री के एक मंदिर में खुद के द्वारा खुद के लिए लिखी 5 कसमों के साथ शादी करेंगी। इसमें सिंदूरदान की रस्म होगी। वह शादी के लिए हनीमून पर भी जाएँगी। शादी के लिए क्षमा ने गोवा को चुना है। हालाँकि क्षमा का खुद से शादी करने का कॉन्सेप्ट नया था, फिर भी उन्होंने अपने माता- पिता को इसके लिए राजी कर लिया है। वह कहती हैं, “हम शादी उससे करते हैं जिससे हम प्यार करते हैं, मैं खुद से प्यार करती हूँ इसलिए खुद के साथ शादी करूँगी।”

- Kshama Bindu Marry Herself क्षमा ने कहा कि सेल्फ मैरिज खुद के लिए और खुद के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। एमएस यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बाद क्षमा एक प्राइवेट फर्म आउटसोर्सिंग मैनपावर के लिए काम करती है। जानकारी के मुताबिक क्षमा ने यह जानने के लिए ऑनलाइन रिसर्च भी किया कि क्या किसी भारतीय महिला ने पहले भी खुद से शादी की है, लेकिन उन्हें ऐसा कोई नहीं मिला। उन्होंने कहा, “शायद मैं अपने देश में आत्म-प्रेम का एक उदाहरण स्थापित करने वाली पहली लड़की हूँ।”

- Kshama Bindu Marry Herself हालाँकि ऐसा नहीं है कि दुनिया में कोई लड़की पहली बार खुद से शादी कर रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी पेट्रीसिया क्रिस्टीन नाम की लड़की ने खुद से शादी रचाई थी। ब्राजील की मॉडल क्रिस गैलेरा ने खुद से शादी रचाकर सुर्खियाँ बटोरी थी।
पढ़िए खबर – अब लड़कियां नहीं करेगी नाइट शिफ्ट https://shininguttarakhandnews.com/women-wont-work-after-7-yogi/