kuldeep vanshika wedding भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ विवाह करेंगे। उनकी शादी 14 मार्च को मसूरी में होने वाली है, जहां पर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। कुलदीप की शादी में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। यादव की शादी सेवॉय होटल में होने वाली है।ये होटल तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बुक हो चुका है। अब जानकारी सामने आ रही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज कुलदीप की शादी में शामिल हो सकते हैं। इसके संकेत इस बात से भी मिले हैं कि सेवॉय होटल के आसपास कई लग्जरी होटल को बुक किया गया है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ले सकते हैं हिस्सा kuldeep vanshika wedding
कुलदीप की शादी में भारतीय टीम के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा हिस्सा ले सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। होटल मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं। इसके साथ ही परिवार और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए आस-पास के कई लग्जरी घरों को भी बुक किया गया है।

कौन हैं कुलदीप की होने वाली पत्नी?
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका उनकी बचपन की दोस्त हैं। ये दोनों कानपुर में पले-बढ़े हैं और वहां पर दोनों के घरों की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। कुलदीप यादव लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, जबकि वंशिका श्याम नगर में रहती हैं। वंशिका एलआईसी में काम करती हैं और उन्होंने मेलबर्न से पढ़ाई की है। बता दें कि कपल ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। पहले ये शादी नवंबर में होने वाली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
कानपुर के लाल बंगले के रहने वाले कुलदीप और श्याम नगर की रहने वाली वंशिका चड्ढा बचपन में दोस्त थे. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. कुलदीप यादव की चर्चित जिंदगी के उलट वंशिका यादव लाइमलाइट से दूर रही हैं और उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है. उन्होंने एलआईसी में एक अच्छा करियर बनाया है और इंटरनेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में कुलदीप की सहारा रही हैं. वह सोशल मीडिया या लाइमलाइट में बहुत कम दिखती हैं.

मसूरी से लखनऊ तक जश्न
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी का इंतजार इस हफ्ते बड़े जश्न के साथ शुरू होने वाला है. शादी से पहले का जश्न 13 मार्च को पारंपरिक हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू होगा, जो कपल की शादी के जश्न की शुरुआत होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 14 मार्च को मसूरी के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी करेगा.

