Leblouh Rituals स्लिम दुबली पतली बहु चाहिए आपने ये तो ज़रूर सुना होगा लेकिन क्या आप यकीन करेंगे की एक ऎसी भी जगह है जहाँ लोग सिर्फ मोटी लड़की से ही शादी करते हैं। शादी हर लड़की की लाइफ का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। एक ओर जहां लड़कियां अपनी शादी की बात शुरू होती है फिगर को मेंटेन करने और फिट दिखने के लिए कई चीजें करने लगती हैं। कोई जिम जाना शुरू कर देता है तो कोई अपनी डाइट में बदलाव करना।लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लड़कियों को शादी के लिए हेल्दी बनाने की प्रथा है, यहां तक कि जैसे ही कन्या की उम्र शादी लायक हो जाती है, उसे भर-भरकर खिलाना शुरू कर दिया जाता है। हम मजाक नहीं कर रहे हैं, ये सच हैं। यकीन नहीं होता तो आइए आपको बताते हैं कहां होती है ऐसा प्रथा।
क्या है पूरी कहानी Leblouh Rituals
शादी से पहले लड़कियों को मोटा करने की परंपरा को लेबलु कहते हैं. ये पश्चिमी अफ्रीका के देश मुर्तानिया में निभाई जाती है. मुर्तानिया में जैसे ही कोई लड़की शादी के लायक होती है, उसे मोटा करने का काम शुरू हो जाता है. पहले ये काम घर से शुरू होता है, यानी उन्हें घर पर ही पहले हाई कैलोरी वाला खाना खिलाया जाता है. लेकिन अगर इसके बाद भी लड़कियां मोटी ना हों तो उन्हें मां बाप फैट कैंप में भेज देते हैं.
13 साल के बाद शुरू हो जाता है काम
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस देश में लड़की जैसे ही 13 या 14 साल की उम्र पार करती है, उसे हाई कैलोरी वाला खाना खिलाना शुरू हो जाता है. लड़की की डाइट में दूध, मूंगफली, फैटी मीट और हर वो चीज शामिल की जाती है, जिससे उसका वजन जल्दी बढ़ सके. यहां के लोग मानते हैं कि जब तक लड़की के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स ना हों, उसके पेट पर चर्बी ना दिखे तब तक वह खूबसूरत नहीं है.
यहां के लोग मानते हैं कि लड़कियों का चेहरा भरा होना चाहिए. इसके लिए लड़कियों को जबरदस्ती ढेर खाना खिलाया जाता है, कई बार तो इससे लड़कियों की तबीयत भी बिगड़ जाती है. जानकारी के अनुसार, इस देश में शादी से पहले लड़कियों को करीब 16000 कैलोरी प्रतिदिन खिलाई जाती है. जबकि, WHO का मानना है कि महिलाओं को एक दिन में 2000 कैलोरी से ज्यादा नहीं इनटेक करना चाहिए… है न गज़ब की रोचक जानकारी , ऎसी ही दिलचस्प सच्चाई और अजब गजब शाइनिंग उत्तराखंड के वेबसाइट पर आपको ढेरों खबरें मिलेंगी।
दारू खरीदते ही डीएम साहेब के उड़ गए होश https://shininguttarakhandnews.com/savin-bansal-dm-wineshop-raid-dehradun/