Lieutenant General Gurmeet Singh उत्तराखंड में सोमवार का दिन एक और इतिहास रचने वाला है। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1,756 दिनों के सेवाकाल के साथ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
1,755 दिनों का रिकॉर्ड हुआ पार Lieutenant General Gurmeet Singh

राज्य के इतिहास में इससे पहले सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड दूसरे राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के नाम था। उन्होंने 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक कुल 1,755 दिनों तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। अपने कार्यकाल के 1,755 दिन पूरे करने के बाद उन्होंने इस रिकॉर्ड की बराबरी की और उसके अगले दिन इसे पीछे छोड़ते हुए राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन गए। यह उपलब्धि उत्तराखंड के संवैधानिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है।


