Live Death Viral महिला की बात करते-करते मौत वायरल !

Live Death Viral आजकल हार्ट अटैक से अचानक होने वाली मौतों की खबरें आम हो गई हैं। लोग चलते-फिरते, नाचते-गाते या बातें करते-करते अचानक दम तोड़ दे रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां एक महिला की बात करते-करते मौत हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

गृह प्रवेश पार्टी में हुआ हादसा Live Death Viral 

कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तेलंगाना के खम्मम में एक गृह प्रवेश समारोह के दौरान हुई। मरने वाली महिला की पहचान 40 साल की सुष्मिता के तौर पर हुई है। सुष्मिता अपनी एक दोस्त के नए घर के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। वो अपनी दोस्त और उसके पति को बधाई दे रही थीं और मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही थीं। इसी दौरान बात करते-करते अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वो नीचे गिर पड़ीं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और उन्हें उठाने की कोशिश करते, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सुष्मिता को पहले से ही दिल से जुड़ी कुछ बीमारियां थीं।

साभार लिया गया नीचे देखें हार्ट अटैक से लाइव मौत का वीडियो…

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इस घटना को कोरोना के बाद बढ़े मामलों से जोड़ा। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने दरवाजे की घंटी बजाकर उन्हें बुला लिया।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “यह बहुत दुखद है, लेकिन इस तरह की मौत एक आशीर्वाद है।” कई लोगों ने सुष्मिता के परिवार के लिए दुख जताते हुए लिखा कि यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि उनका परिवार इस सदमे को कैसे बर्दाश्त करेगा। एक यूजर ने लिखा, “जिंदगी बहुत अनिश्चित है, मौत कभी भी आ सकती है।”