Special Story By : Abhilash Khanduri
- शादी एक पवित्र बंधन होता है। इसे निभाना इतना भी आसान नहीं जितना लोग सोचते हैं। इसलिए आज लड़का हो या लड़की वह इस बंधन में बंधने से बचते हैं।
Live In Relationship के कई फायदे हैं

- इस रिश्ते में आपको हर कदम पर परीक्षा देनी होती है। इन्हीं इश्यूज़ को खत्म करने के लिहाज से इन दिनों बड़े-बड़े शहरों में लोग Live In Relationship लिव-इन रिलेशनशिप को ज्यादा महत्व देते नजर आ रहे हैं। शादी से दूर भागते हुए लोग लिव-इन रिलेशनशिप का ट्रेंड क्यों अपना रहे हैं आइए हम आपको बताते हैं।
- इंडिया में Live In Relationship लिव इन रिलेशनशिप को गलत माना जाता है क्योंकि सामाजिक तौर पर इसे कभी मान्यता नहीं दी जाती है। इंडिया की परंपरा है की एक लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ तभी रह सकते है जब उनकी शादी हो जाए। एक कपल जिनकी शादी न हुई हो वे साथ में रहे तो समाज में अपराध की तरह माना जाता है। ऐसे लोगो का विरोध किया जाता है और चरित्रहीन भी कहा जाता है।

- आधुनिक काल में कई लड़के लड़कियां Live In Relationship लिव इन रिलेशनशिप को सही मानते है। आज की पीढ़ी होने वाले पति या पत्नी को शादी के पहले जानना चाहते है। ताकि वो शादी के लिए कंपेटिबल है कि नहीं जान सके। लेकिन हमारा देश अभी भी इस तरह के लिव इन रिलेशनशिप को गलत मानता है। इसी कारण अगर लड़का लड़की लिव इन में रह रहे हो तो इसे समाज से छुपाना ही ठीक समझते है।लिव-इन रिलेशनशिप का चलन भले ही शुरू हो चुका है। लेकिन भारत जैसे देश में लिव-इन रिलेशनशिप को अभी बुरी नजर से देखा जाता हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने का मन बना रहे हैं तो ये बातें आपके काम आ सकती हैं।

- Live In Relationship में रहने पर अधिकतर कपल्स धोखा और बेवफाई से बेफिक्र रहते हैं।
- लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद आपको शादी करने के फैसले में काफी मदद मिल सकती है, क्योंकि आप अपने साथी को काफी करीब से जान सकते हैं।
- इस दौरान दोनों की साथी पूरी जिम्मेदारियों के साथ अपना-अपना रिश्ता निभा सकते हैं।
- लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
- अगर किसी साथी को रिश्ते से बाहर जाना होता है, तो वो बिना किसी बहस के बातचीत के जरिए इससे बहुत ही आसानी से बाहर निकल सकते हैं।
- लिव इन इन रिलेशनशिप के दौरान दोनों साथी पूरी तरह से निजी रूप से आजाद होते हैं। उन पर सामाजिक या कानूनी तौर पर कोई बंधन नहीं रहता है।
- इस रिश्ते में रहते हुए दोनों लोग अपनी अपनी जिंदगी को निजी रूप से भी जी सकते हैं।
- जिम्मेदारियों का बोझ उन पर नहीं होता।
- लिव इन रिलेशनशिप में कानूनी रूप से भी अब वैध हो चुका है।
- कहने को हम और आप कितने भी मॉर्डन क्यों न हो गए हों लेकिन आज भी हमारे समाज में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ को बुरी नजर से देखा जाता हैं। जी हां, शादी से पहले एक लड़का और एक लड़की का अपनी स्वेच्छा से एक पति-पत्नी की तरह एक ही छत के नीचे रहना Live In Relationship कहलाता है। लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि रिलेशनशिप में रहने वाले दो लोगों के लिए ही कुछ कानूनी नियम बनाए गए हैं।
Live In Relationship की ये बातें हर लड़के-लड़की को पता होनी चाहिए…

1. अगर आप दोनों ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में एक कपल की तरह साथ रह रहे हैं, साथ खा रहे हैं या फिर साथ सो रहे हैं तो आप दोनों ही शादीशुदा माने जाएंगे।
2. अगर ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रहने के साथ-साथ आपकी पार्टनर प्रेग्नेंट हो जाती है और वो इस बच्चे को जन्म देना चाहती हैं तो वह बच्चा वैध माना जाएगा।
3. ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ का थर्ड रूल यह कहता है कि साथ में रह रहे कपल्स बच्चे पैदा तो कर सकते हैं, लेकिन किसी बच्चे को गोद लेने का अधिकार उनके पास नहीं हैं।
4. ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में अगर एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को धोखा देता है तो यह एक दंडनीय अपराध माना जाता। पीड़ित अगर चाहे तो आईपीसी की धारा 497 के तहत मामला दर्ज कराकर उसे सजा दिला सकता है।

Live In Relationship सही है या गलत ?
लिव इन रिलेशनशिप को जब तक समाज इसे पूरी तरह मान्यता नहीं देता तब तक इनका कोई ठोस वजूद नहीं है। इंडिया कितने भी आधुनिक तरीको को अपनाए लेकिन एक Live In Relationship को गलत ही मानता है। तो फिलहाल इसे स्वीकार नहीं किया जाता है। ये एक ट्रेंड की तरह दूसरे देशों से आया और इसे आज की पीढ़ी एहमियत देती है।
ये खबर भी रोचक है – वैवाहिक सम्बन्ध ऐसे बनाये तरोताज़ा https://shininguttarakhandnews.com/romantic-fantasy/

