Love Jihad देश भर में अपना मज़हब छिपा कर इश्क़ की आड़ में शर्मनाक कांड करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में उसने खुद को हिंदू बताकर नाबालिक लड़की से दोस्ती की। उसे धोखे में रख शादी कर ली, लेकिन जब दोस्त के सामने उसका राज खुला कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है तो फिर बवाल हुआ। इस घटना के बाद मामला पुलिस से होते हुए कोर्ट तक पहुंचा और अब कोर्ट ने इस मामले में सजा सुनाई है। चार साल से चल रहे केस में अब पोक्सो कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी करते हुए शातिर शाहरूख खान को आजीवन कारावास के साथ मोटा जुर्माना भी लगाया है।
कोचिंग वाली लड़की ने बताई शाहरूख की सच्चाई Love Jihad
दरअसल, अलवर शहर की रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग जाती थी और इस दौरान उसकी पहचान शाहरुख खान से हुई थी जिसने अपना मज़हब छिपाकर खुद को सुमित बताया , यही नहीं भरोसा जितने के लिए वो मंदिर जाता और पूजा पाठ करता था दोस्ती करने के लिए अक्सर माथे पर तिलक लगाता था…..ऐसे में जब लड़की को उस पर भरोसा होने लगा और दोनो की अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों के बाद सुमित बने शाहरुख ने लड़की से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया।
21 जनवरी 2021 को जबरन की शादी
प्यार के इजहार के बाद सुमित जबरन लड़की को अपने साथ जयपुर ले गया। यह घटना 21 जनवरी 2021 की है। इस दौरान उसके कुछ दोस्त भी कार में थे। फिर वे लोग जयपुर से दिल्ली चले गए। वहां जाकर आर्य समाज में जबरन शादी कर ली और कुछ खाली पेज साइन करा लिए। लड़की ने मना किया वह घर वालों की मर्जी के बिना शादी नहीं करेगी। लेकिन सुमित बने शाहरुख ने पहले ही मैरिज का फर्जी रजिस्ट्रेशन भी तैयार करवा लिया था। उधर लड़की के परिवार ने मिसिंग रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी।
दरिंदे ने पत्नी को ही बंधक बनकार किया रेप
इधर शाहरुख उस लड़की को लेकर गुरुग्राम चला गया। वहां उसके कुछ दोस्त भी साथ में थे। इस दौरान एक दोस्त ने सुमित की जगह उसे शाहरुख नाम से बुलाया तो पूरा भांड़ा फूट गया। इस पर लड़की ने वापस अलवर जाने की जिद की तो शाहरुख ने उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप किया और उसके बाद वह फरार हो गया। लड़की कई दिनों के बाद जैसे तैसे अलवर पहुंची। पुलिस में मामला जाने के बाद पुलिस ने कुछ समय के बाद शाहरुख को अरेस्ट कर लिया। अब पुलिस की सख्त जार्जशीट और बीस से ज्यादा गवाहों को सुनने के बाद शाहरूख को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
घोड़ाखाल बनाता है शानदार इंसान – मुख्यमंत्री https://shininguttarakhandnews.com/ghodakhal-sainik-school/