Big Action on IFS Kishan Chand : देवभूमि के इस अफसर की 33 करोड़ की संपत्ति का खुलासा !  स्टोन क्रशर , स्कूल , बंगला सब मिले |

IFS Kishan Chand न कहूंगा न खाने दूंगा तो आपने सुना होगा , लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा शपथ लेते ही एक नया जुमला उत्तराखंड को दिया था …  न सोऊंगा न सोने दूंगा … विकल्प रहित संकल्प के सिद्धांत पर धामी सरकार ने नज़ीर पेश करते हुए बड़ा कदम उठाया है।

IFS Kishan Chand इस अफसर की 33 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

IFS Kishan Chand
IFS Kishan Chand

IFS Kishanchand के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति, विजिलेंस करेगी कार्रवाई

  • धामी सरकार ने जंगलात के सीनियर अधिकारी आईएफएस किशनचंद के खिलाफ अभियोग (Prosecution against IFS Kishan Chand) चलाने की अनुमति दे दी है…  दावा किया जा रहा है कि आईएफएस किशन चंद (IFS Kishanchand) के पास आय से अधिक संपत्ति है…  मीडिया रिपोर्ट में साफ़ है कि जिसकी जांच विजिलेंस विभाग कर चुका है…  जांच के बाद विजिलेंस ने आईएफएस किशनचंद की चार्जशीट (Vigilance action against IFS Kishanchand) बनाई है… ऐसे में अब चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर विजिलेंस मुकदमा चलाएगी…

    IFS Kishan Chand
    IFS Kishan Chand


  • IFS Kishan Chand विजिलेंस टीम ने आईएफएस किशन चंद के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट में आरोप लगाया है कि किशन चंद ने अपनी आय से 375 गुना ज्यादा संपत्ति अर्जित की है…  यही नहीं, विजिलेंस ने 33 करोड़ की संपत्ति का खुलासा भी किया है…  इस संपत्ति में किशन चंद की सात करोड़ की संपत्ति है, जबकि ज्यादातर संपत्ति परिजनों के नाम खरीदी गई है…

    IFS Kishan Chand
    IFS Kishan Chand
  • IFS Kishan Chand सूत्र बताते हैं कि साहेब ने भोगपुर में बेटे के नाम से अभिषेक स्टोन क्रशर लगाया गया है…  पिरान कलियर में पत्नी के नाम से ब्रज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बनाया गया है…  यही नहीं, स्कूल के लिए पत्नी के नाम पर ट्रस्ट बनाया गया है…  अपने नाम संपत्ति खरीदने के लिए ट्रस्ट से लिए गए ऋण को अभी तक नहीं लौटाया है…

    IFS Kishan Chand
    IFS Kishan Chand
  • IFS Kishan Chand इस ट्रस्ट में लोगों से बड़ी धनराशि जमा कराई गई है…  साथ ही विजिलेंस ने चार्जशीट में जिक्र किया है कि हरिद्वार डीएफओ रहते हुए लैंसडाउन प्रभाग में लोगों को नौकरी देने की एवज में उनकी जमीनें आईएफएस किशनचंद ने अपने नाम कराई हैं…  इसके साथ ही देहरादून बसंत विहार में 2.40 करोड़ का मकान भी उन्होंने ख़रीदा है…  मकान के लिए 60 लाख का ऋण स्कूल के ट्रस्ट से लिया गया है…  पत्नी के खाते से 1.80 करोड़ लिए गए हैं… इस पैसे को एक दिन पहले अलग-अलग लोगों से जमा करवाया गया…  
IFS Kishan Chand
IFS Kishan Chand
  • IFS Kishan Chand जिस तेवर और अंदाज़ में पुष्कर  राज़ पार्ट 2 शुरू हुआ है उसमें कई अधिकारीयों की नींद उडी हुई है।  ख़ास कर ऐसे साहेब जो बड़े गुपचुप तरीके से दौलत का ढेर जमा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्र बताते हैं कि धनकुबेर बन चुके ऐसे अधिकारीयों की पूरी कुंडली सीएम के टेबल पर पहुँच गयी है।  जिसकी शुरुआत आईएफएस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दाखिल की जा रही चार्जशीट से हो गयी है
IFS Kishan Chand
IFS Kishan Chand
  • IFS Kishan Chand मीडिया ने जब सीएम से पूछा तो इस सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाना चाहते हैं…  उस दिशा में जो जरूरी होगा वो काम सरकार करेगी… यानि अभी और भी कई अफसर ऐसे हैं जो सीधे मुख्यम्नत्री की रडार पर हैं देखना होगा कि अगला नाम किसका हो सकता है।

पढ़िए देवभूमि के अद्भुत चमोली की कहानी https://shininguttarakhandnews.com/char-dham-yatra-2022-2/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.