Man Disguised Woman उस दिन जब हिना अपने घर में सोई हुईं थीं, तभी अचानक घर में एक महिला घुस आई। बेडरूम में घुसते ही इस महिला ने एक नुकिली चीज़ से हिना पर हमला कर दिया। साड़ी पहनी इस महिला ने पहले पेट पर हमला किया और फिर छाती पर, हिना वसारिया मदद के लिए चिल्लाने लगीं। उन्होंने नीचे मौजूद कमलेश को आवाज़ दी। इतनी देर में हमला करने वाली महिला वहां से फरार हो गई,…
Man Disguised Woman समाज में भरोसे के क़त्ल का बढ़ रहा चलन

- Man Disguised Woman पुणे में रहने वाले हिना वसारिया के बेटे को खबर दी गई और वो घर लौटा। तब तक हिना की हालत थोड़ा ठीक हो गई थी। कमलेश और हिना का बेटा दोनों ही अस्पताल में हिना के साथ थे। पुलिस आयी, महिला का बयान लिया गया। पुलिस के सामने हिना ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने बताया कि हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि कमलेश है जो उन्हें अस्पताल लेकर आया। महिला की देखरेख करने वाला कमलेश हातिम ही उस दिन अपार्मेंट में आया था।

Man Disguised Woman साड़ी में आया बहरूपिया
- Man Disguised Woman अब समझिए कैसे हुआ पूरा मामला। कमलेश ने ही हिना को मारने का प्लान बनाया। वो और साड़ी पहनकर और पूरा मेकअप करके औरत के भेष में अपार्टमेंट में घुसा और सोई हिना वसारिया पर हमला किया। जब वो कमलेश का नाम लेकर चिल्लाने लगीं तो महिला के भेष में बेडरूम में घुसा कमलेश वहां से बाहर निकल गया और दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया। ड्रॉइंग रूम पर कमलेश ने फटाफट अपनी साड़ी उतारी, मेकअप हटाया और अगले ही पल बेडरूम में दाखिल हो गया और हिना को संभालने की कोशिश करने लगा।

Man Disguised Woman महिला ने हमलावर को पहचाना
- Man Disguised Woman कमलेश का प्लान तो एकदम सही था। उसे लगा कि शायद महिला की मौत हो जाएगी, लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद वो ठीक हो गईं। सबसे बड़ी बात जब कमलेश साड़ी पहनकर हिना पर हमला कर रहा था तो उन्होंने कमलेश को पहचान लिया था, लेकिन उस वक्त वो चुप रहीं। उन्होंने बेहद समझदारी से काम लिया और कमलेश के सामने ये जाहिर ही नहीं होने दिया कि वो उसका असली रूप पहचान चुकीं हैं। बाद में बेटे के आने के बाद उन्होंने पूरी कहानी पुलिस को बताई।दरअसल कमलेश को हिना ने कुछ समय पर पांच लाख रूपये कर्ज के रूप में दिए थे, लेकिन अब जरूरत पड़ने पर भी कमलेश वो पैसा वापस नहीं लौटा रहा था। पैसे न लौटाने के चक्कर में इस शख्स ने अपनी ही मकान मालकिन को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। पुलिस ने कमलेश हातिम को गिरफ्तार कर लिया है।
नाक में ऊँगली मत डालना , दिमाग सिकुड़ जाएगा – रिसर्च https://shininguttarakhandnews.com/alzheimers-disease-nose/
Сервисный центр предлагает ремонт материнской платы evga в челябинске ремонт материнских плат evga адреса