Married Couple Love बॉलीवुड की फिल्म शोले में बसंती के प्यार के लिए वीरू टावर पर चढ़ता है। पूरा गांव उस टावर से नीचे उतारने में जुट जाता है। बंसती भी आती है। लेकिन केरल के तटीय इलाके अलप्पुझा के शहर कायमकुलम में एक महिला अपने बच्चे के लिए टावर पर चढ़ गई। इसके बाद वहां पर जमकर तमाशा हुआ।

- Married Couple Love महिला बीएसएनएल के टावर पर चढ़कर सुसाइड की धमकी देने लगी। असल में महिला का पति उसके बच्चे को अपने साथ ले गया था। महिला इस बात से नाराज थी और अपने बच्चे को वापस मांग रही थी। टावर पर चढ़ने के दौरान वो बीवी बार-बार कह रही थी, बच्चा वापस दो, वरना मैं टावर से कूद जाऊंगी।

Married Couple Love मधुमक्खियों के आंतक से महिला टावर से उतरी
- टावर पर चढ़ने के दौरान महिला ने मधुमक्खियों के एक छत्ते को डिस्टर्ब कर दिया। इसकी वजह से मधुमक्खियों ने महिला को चारों तरफ से घेर लिया और काट भी लिया। मधुमक्खियों के हमले घबराकर महिला टावर से नीचे उतरने लगी। जैसे ही वह जमीन के पास पहुंची, वह दमकलकर्मियों के फैलाए सुरक्षा जाल पर कूद गई।
Married Couple Love पुलिस ने माना मधुमक्खियों की वजह से बची जान

- महिला को टावर से उतरने के लिए पुलिस और दमकलकर्मियों ने काफी कोशिश की लेकिन वो असफल रहे। महिला उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं थी। लेकिन जब मधुमक्खियों ने महिला को काटना शुरू किया तो वो नीचे उतर आई। अधिकारियों का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले ने उसकी जान बचाई। वरना तो वो सुनने को तैयार ही नहीं थी। फिलहाल महिला अस्पताल में है और उसकी हालत नॉर्मल है। पुलिस महिला के पति और बच्चे से मिलने की कोशिश कर रही है।

Married Couple Love टावर पर चढ़ने पर केस हो सकता है केस दर्ज
- मोबाइल टावर, बिजली के टावर पर जान देने की मंशा से चढ़ने के मामले में पुलिस कई धाराओं में केस दर्ज कर सकती है। टावर पर चढ़ने पर आत्महत्या की कोशिश करने से लेकर, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अशांति फैलाने, कानून-व्यवस्था को भंग करने जैसी कई धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस ऐसे कई मामलों में केस दर्ज कर चुकी है।
पढ़िए सबसे बोल्ड एक्ट्रेस का इंटाग्राम धमाका – https://shininguttarakhandnews.com/actress-on-instagram-bold/

