Married Life Tips आज के समय में महिलाएं ऑफिस लेकर घर का काम संभाल रही हैं. मॉम्स बेटियों को नहीं बेटों को भी ये काम जरूर सिखाएं, इससे उनकी शादी लंबी चल सकती है.बेटियों को बचपन से ही पढ़ाई के अलावा घर के काम सीखाते हैं. अक्सर घर में लड़कियों को बोला जाता है कि काम सीख लो ससुराल जाकर ताने सुनने को मिलेंगे. आज के समय में महिलाएं ना केवल बाहर जाकर नौकरी करती हैं बल्कि घर आकर भी काम करती हैं. आज के समय में महिलाओं के ऊपर डबल प्रेशर है. घर और बाहर दोनों का काम महिलाएं ही कर रही हैं. शादी के बाद पति पत्नी का रिश्ता बराबरी का होता है.
शादी के बाद तभी बना रहेगा कपल के बीच प्यार ! Married Life Tips
लेकिन अधिकतर पेरेंट्स को लगता है कि बेटी-बहू घर का काम संभाल लेंगी. उनका राजा बेटा बस नौकरी की टेंशन लेगा. आज के समय में ऑफिस के साथ घर को मैनेज करना बहुत मुश्किल है. ऐसे में आप अपने बेटों को भी कुछ जरूरी काम सिखाएं.कपड़े धोना
घर में बेटियां ना केवल कपड़े धोती हैं बल्कि कपड़े फैलाती भी हैं और सूखाती भी हैं. घर में बेटे ने शायद ही कभी कपड़े साफ किए हैं. लड़कों को भी कपड़े धोना, फैलाना और फोल्ड करना सिखाना चाहिए. इसके अलावा कपड़ों को प्रेस करना भी सिखाना चाहिए.घरेलू काम पर ध्यान
घर में बहुत सारे छोटे-छोटे काम होते हैं. जैसे सब्जी, दूध और राशन लाना, इसके अलावा घर में मेड या कुक आ रहे हैं तो उनकी सैलरी, छुट्टी से लेकर काफी काम होते हैं. अक्सर बेटों को इन काम के बारे में पता ही नहीं होता है. बेटों को भी ये काम आने चाहिए.
बैग करना
अक्सर लड़के बाहर जाते हैं तो उनकी मां या फिर वाइफ उनका बैग पैक करती हैं. आपको अपने बेटे को भी बैग करना सीखना होगा. अपना बिस्तर अलमारी सेट करना सिखाना होगा. लड़के शादी से पहले मां और शादी के बाद पत्नी पर डिपेंड हो जाते हैं. पत्नी ऑफिस के साथ घर और पति का सारा काम हैंडल नहीं कर सकती है.

