Matwali Wo Instagram Wali लीजिये हुज़ूर एक और शानदार वीडियो देखिये …. महिलाओं की एक भजन मंडली ने इंटरनेट पर अपने तड़कते-भड़कते गीत से आग लगा दी है! जी हां, उनका ये गाना कुछ ऐसा है कि आज की बहुएं इससे खुद को जोड़कर देख सकती हैं। क्योंकि भैया… इस गीत में सास की बातें और इंस्टाग्राम का फुल तड़का है। इस गाने में इंस्टाग्राम, फोटो, बहू और मतवाली जैसे शब्दों को ऐसे फिट किया है कि यूजर्स इस गीत को अपनी प्रेमिका, बहू, सास और दोस्तों आदि के साथ साझा करने में संकोच नहीं कर रहे। और हां, बहुत से लोग तो इस गीत को सुनने के बाद अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे।
Matwali Wo Instagram Wali बुजुर्ग सास का समूह हुआ वायरल

- Matwali Wo Instagram Wali दरअसल, महिलाओं की एक मंडली इन भजनों को ढोलक की ताल पर गाती है। हाल ही, इस पेज से ‘मतवाली वो इंस्टाग्राम वाली’ बोल से गीत पोस्ट किया गया, जिसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
- बता दें, 26 दिसंबर को साझा की गई इस क्लिप को अबतक 84 लाख से अधिक व्यूज और 2 लाख 91 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि मजा आ गया, तो कईयों ने बिंदास कहा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया।
लड़कियां भी ऋषभ पंत की जली कार संग सेल्फी लेने उमड़ी https://shininguttarakhandnews.com/rishabh-pant-fan/

