Minister Rekha Arya खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या खाद्य विभाग द्वारा आयोजित लाभार्थियों को सुविधाजनक राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में हुईं बतौर मुख्य अतिथि शामिल , खाद्य मंत्री ने किया लाभार्थियों को नवीन सुविधाजनक(पी.वी.सी.)कार्ड का वितरण , मंत्री ने लाभार्थियों को किया उज्ज्वला योजना अंतर्गत निशुल्क गैस का वितरण
Minister Rekha Arya नाराज मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को लगाई फटकार

- Minister Rekha Arya खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या नई टिहरी दौरे पर रहीं। जहां खाद्य विभाग द्वारा नवीन सुविधाजनक (पी.वी.सी.)राशन कार्ड के वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खाद्य मंत्री रेखा आर्या शामिल रहीं।

- Minister Rekha Arya कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने टिहरी जिले में प्रचलित राशन कार्ड और वितरित राशन कार्ड के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 143979 राशनकार्ड प्रचलित है जिसमे से 84279 राशनकार्डो को वितरित किया जा चुका है।

- Minister Rekha Arya कार्यक्रम के शुरुआत में खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या व्यवस्थाओं से नाखुश दिखीं जिस पर उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को जमकर फटकार लगाई । खाद्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई समीक्षा बैठक नही आहूत की जा रही है जिसे कि हम बंद कमरे में कर रहे हैं। यह आम जनता के लिए कार्यक्रम है ,इस कार्यक्रम से आम व्यक्ति को लाभ पहुंचता है ऐसे में इस कार्यक्रम को किसी अन्य जगह पर किया जाना उचित रहता। खाद्य मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को आगे से इस तरह की घटना को दोबारा ना दोहराए जाने की चेतावनी दी।
पढ़िए- कैसे बचें साइबर फ्रॉड से https://shininguttarakhandnews.com/cyber-security-tips/

