Misbehave in Spa आखिरकार फर्जी पुलिसवाला बनकर स्पा सेंटर में अवैध वसूली करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. आरोपी को बसंत विहार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर श्यामपुर से दबोचा है. आरोपी ने स्पा सेंटर में महिला से बदसलूकी की थी. जिसके बाद वो फरार हो गया था. फिलहाल, पुलिस आरोपी की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है….
Misbehave in Spa : स्पा में फ़र्ज़ी दरोगा का कारनामा

- Misbehave in Spa दरअसल, न्यू पटेल नगर विशाल मेगा मार्ट निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें महिला ने बताया कि 20 अगस्त को हरीश नाम का एक व्यक्ति पुलिसवाला बनकर जीएमएस रोड पर स्थित उनके स्पा सेंटर ब्लू स्टार आया था. जहां उसने स्पा सेंटर में काम करने वाले लड़कियों और लड़कों के साथ गाली-गलौज की थी.

- इतना ही नहीं आरोपी ने सभी लोगों को धमकाया भी. जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जबरदस्ती अपनी स्कूटी में बैठाया. पीड़िता को आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी भी की. साथ ही उसके पास से 8500 रुपए छीनकर भी ले गया. वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया
.

- Misbehave in Spa बसंत विहार थाना प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने स्पा सेंटर और मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक आरोपी की तस्वीर सामने आई. इस तस्वीर के आधार पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी का नाम हरीश गिरि होने का पता चला.वहीं, पुलिस को पता चला कि आरोपी हरीश श्यामपुर के ठाकुरपुर में प्रॉविजन स्टोर वाली गली में किराए के मकान पर रहता है. जिसके बाद पुलिस ने मकान पर दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में जिले के अन्य थानों से जानकारी भी जुटाई जा रही है.
बवाल मचा देगी महाराज की ये चिठ्ठी – युवाओं के निराश होने की बात कह दी https://shininguttarakhandnews.com/agniveer-satpal-maharaj/

