Miss World 2023 Pageant भारत में एक बार फिर से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं इकट्ठा होकर मिस वर्ल्ड के ताज के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करती नजर आएंगीं। Miss World 2023 फिनाले की मेजबानी इस बार हमारे देश को मिली है, इससे पहले 1996 में भारत ने मिस वर्ल्ड की मेजबानी की थी। 27 साल बाद एक बाद फिर भारत में 71 वें मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करने का मौका मिला है।
Miss World 2023 Pageant 130 देशों की सुंदरियां आएंगी भारत

- Miss World 2023 Pageant भारत को आधिकारिक मेजबानी सौंपते हुए, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ली ने कहा ‘मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल का आयोजन भारत में किया जाएगा। मिस वर्ल्ड फेस्टिवल को शानदार बनाने के लिए मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट साथ मिलकर काम करेंगे।’

- Miss World 2023 Pageant पेजेंट से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर करते हुए मोर्ली ने बताया कि 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 130 नेशनल चैंपियन्स भारत आएंगीं। ये सभी यहां एक महीने तक रहेंगीं। इस देश की अद्भुत और विविधता से भरी संस्कृति का अनुभव लेते हुए सभी प्रतिभागी अपने दया भाव, समझदारी और अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगीं।
- Miss World 2023 Pageant इस प्रतियोगिता में यूपी केंद्र होगा, वाराणसी और आगरा में दुनिया भर से जुटने वाली सुंदरियां रैंप वॉक करती नजर आएंगी। मिस वर्ल्ड के इंडिया में आयोजन पर Miss World 2022 Karolina Bielawska ने खुशी जाहिर की। इससे पहले 130 देशों की प्रतिभागी पेजेंट से जुड़ी एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगीं। इसमें अलग-अलग राउंड भी होंगे, जो करीब एक महीने तक चलेंगे।
पुलिसकर्मी की भक्ति पर राजीव नयन बहुगुणा का नज़रिया https://shininguttarakhandnews.com/sem-mukhem-mandir-police-dance/